Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद रोजगार सूची में नाम जोड़ दिया गया...
ग्राम पंचायत-जोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं उनका नाम रोजगार सूची से काट दिया गया था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, अब उनका रोजागर सूची में पुनः जोड़ दिया गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9165957842. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: ANAND YADAV CG IMPACT STORY KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : खाने की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड करने के दूसरे दिन समस्या हल हो गयी...
संत कुमार धुर्वे शुभम यादव से चर्चा कर रहे हैं शुभम पुणे महाराष्ट्र में लॉकडाउन में फंसे थे उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, संदेश रिकॉर्ड करने के दूसरे दिन उनकी समस्या हल हो गयी इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@ 8815711686. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
कई पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं, लगभग 30 क्विंटल तक फसल हो जाता है...
ग्राम-पदनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से अशोक मंडावी बता रहे हैं वे किसान हैं, खेती का काम करते हैं ये काम वे अपने दादा परदादा के ज़माने से कर रहे हैं, 30 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, खेती में जैविक और राशयानिक दोनों खाद का उपयोग करते हैं, लगभग 30 क्विंटल तक फसल मिल जाता है, उनके उपज का जितना साल भर में उपयोग होता होता है रख लेते हैं बाकि बेच देते हैं| संपर्क नंबर@6261027577 (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG KONDAGAON RAJWANTI MANDAVI SONG STORY VICTIMS REGISTER
खेती का काम करते हैं सालभर के लिये पर्याप्त उपज हो जाता है...
ग्राम-पसलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से जयसिंह कुलसे अपने खेती का अनुभव बता रहे हैं, वे किसान है 24 साल से खेती का काम कर रहे हैं, वे सरकारी बीज उपयोग करते हैं लेकिन इस साल देशी बीजो की खेती किये हैं, खेत में पहले गोबर खाद डालते हैं, उसके बाद जरुरत पड़ने पर यूरिया, DAP खाद डालते हैं, खाने और बेचने के लिये पर्याप्त फसल हो जाता है, उपज का आधा हिस्सा बेच देते हैं बाकि खाने के लिये रख लेते हैं: संपर्क नंबर@8770999738. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG JAYSINGH KULSE KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER
धान खरीदी कर और लोन देकर किसानो की मदद करते हैं...
ग्राम-रोडराज, पोस्ट-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सरजूकुट पुंगाटी बता रहे हैं, नासिक बैंक में उनका कार्यालय हैं, वे धान खरीदी करते हैं इस वर्ष धान की कीमत 1470 रुपये क्विंटल है, इसके साथ बोनस देते हैं जो 700 रुपये है, वे लोन देने का भी काम करते हैं, जो किसान खेती लिये साधन लेना चाहते हैं, सभी के लिये अलग अलग नियम है, जानकारी पाने के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@94043976090. (AR)
