गरीब हूँ मेरे पति का देहांत हुए 5 वर्ष हो गये लेकिन मुझे विधवा पेन्शन नही मिलता, मिलना चाहिए...
ग्राम-मयाना, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सरिता बता रही है कि उनके पति का देहांत हुए 5 साल हो गए है लेकिन उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी की थी तो सरपंच नही मिलेगा बोलता है और नही मिलने का कोई कारण भी नही बता रहे है | तो उनका कहना है कि मैं गरीब हूँ मेरी आर्थिक हालत ठीक नहीं है मुझे विधवा पेंशन मिलना चाहिए, इससे मुझे और मेरे परिवार को बहुत मदद होगी | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन नम्बरों में पर बात कर विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: ब्लाक C.E.O.@8770708980. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8120031215.
Posted on: Jan 08, 2018. Tags: SARITA KANKER SONG VICTIMS REGISTER
हर ग्रामसभा में बोलता हूँ पर मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता अधिकारी दो हज़ार रू घूस माँगता है...
ग्राम-बाड़ाटोला, तहसील-चारामा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गाँव के बुजुर्ग बिसाऊराम जी सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के बस्तीराम नागवंशी को बता रहे है कि उनकी उम्र 78 साल हो गया है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है उसके लिए उन्होंने कई बार ग्राम सभा में आवेदन भी दिए है और सरपंच, सचिव के पास शिकायत भी किये है तो सचिव कहता है 2 हजार दो तब पेंशन मिलेगा| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9425228067, सरपंच@9406078466. बस्तीराम नागवंशी@9425648073.
Posted on: Jan 07, 2018. Tags: BISAURAM KANKER SONG VICTIMS REGISTER
सफाई बिना अंगना लागए गन्दा हो नहीं भावय मोला...स्वच्छता गीत -
ग्राम-घोटिया, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कौशलिया जैन, बसंती चिराम, मानबाई बघेल साफ़ सफाई से जुड़ा एक गीत सुना रही है:
सफाई बिना अंगना लागए-
गन्दा हो नहीं भावय मोला-
बिना ढके सब्जी चना दाल-
जब तेह खाना देबे-
हाथ ला साबुन से धोबे-
लईका के खावत ला देबे-
मक्खी ला भागवत रह बे-
खाना में बैठन जन देबे हो-
नहीं भावय बिना ढके सब्जी चना दाल...
Posted on: Dec 05, 2017. Tags: KOUSHLIYA BASANTI MANBAI KANKER SONG VICTIMS REGISTER
जौहर-जौहर मोरे गौरा गौरी...छत्तीसगढ़ी गीत -
ग्राम-केवटी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रितुराज एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
जौहर-जौहर मोरे गौरा गौरी-
वो सेवरिया गाऊं मैं तो-
जौहर-जौहर मोरे पनकी पनोरिया-
वो सेवरिया गाऊं मैं तो-
हन्हीन बनके मैं कनिह कटाए-
वो दिल्रुप्यान की हंसा-
बितने में बाजे ढोल ढमौवा-
बैरी में बाजे हे नंगा-
जौहर-जौहर मोरे गौरा गौरी...
Posted on: Dec 05, 2017. Tags: RITURAJ KANKER SONG VICTIMS REGISTER
गुरु बिना ज्ञान, गंगा बिना तिरत...सुहा गीत -
ग्राम-घोटिया, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कौशलिया जैन, बसंती चिराम, कुंती एक सुहा गीत सुना रही है:
गुरु बिना ज्ञान गंगा बिना तिरत-
एकदशी बिन व्रत कहाँ है-
माता बिन गोद पिता बिन प्यारा-
बिना पति के सिंगार कहाँ है-
गुरु बिना ज्ञान गंगा बिना तिरत...




