लॉकडाउन में सावधानी रखें, शराबी कोरोना संक्रमण को बढ़ा सकते हैं...

कानपूर (उत्तर प्रदेश) से भोलानाथ संदेश दे रहे हैं कि लॉकडाउन जब से शुरू हुआ है, समस्या बढ़ती जा रही हैं, विद्यार्थियों की पढाई नहीं हो पा रही है, शराब खाने न खोलकर यदि स्कूल खोले जायें तो इससे बच्चे पढ़ सकेंगे और उनका विकास होगा, लॉकडाउन बहुत बड़ा है, इसमे सावधानी रखें, ये दुकाने खोलने से लोग शराब पीकर मरने लगेंगे, कोई सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होगा, संक्रमण फैलेगा|

Posted on: May 06, 2020. Tags: BHOLANATH CORONA MESSGE KANPUR SONG UP VICTIMS REGISTER

परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, रहने खाने की समस्या हो रही है, मदद करें-

प्रियंका नगरी, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से नागेश भगवान भोसले बता रहे हैं वे अहमद नगर जिले के निवासी है अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 5 सदस्य हैं उन्हें रहने और खाने की समस्या हो रही है, किराये के मकान में रहते हैं, पैसे नहीं होने से दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7517994497. (166165)

Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NAGESH BHAGWAN BHOSALE PUNE SONG VICTIMS REGISTER

हमें काम का पैसा नहीं मिला है, पैसा नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है...कृपया मदद करें-

सर्वोदय नगर, पंचायत-अम्बरनाथ, जिला-ठाणे (महाराष्ट्र) से अशोक कुमार मरकाम जो मंडला जिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं कह रहे हैं , वे 6 लोग हैं लॉकडाउन में फंसे हैं, वहां पर मजदूरी का काम करते हैं, लॉकडाउन के बाद से उनका काम बंद है, जो काम किये थे उसका पैसा नहीं मिला है, 3 माह का पैसा बकाया है, ठेकेदार काम शुरू होने के बाद पैसा देने को बोल रहा है, पैसे नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354956676. (166129)

Posted on: May 02, 2020. Tags: ASHOK MARKAM CORONA PROBLEM MH SONG THANE VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण रहने और खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

वाडेबोलाई, तालुका-हवेली, पुणे (महाराष्ट्र) से वीरेंद्र धोज ढकाल बता रहे हैं, वे अपने परिवार के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं, किराये के मकान में रहते हैं, लॉकडाउन के कारण उन्हें रहने और खाने की समस्या हो रही है, किराया देने के लिये पैसा नहीं है और खाने के लिये राशन नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7888291832, 9763125617. (166037)

Posted on: May 02, 2020. Tags: BIRENDRA DHOJ CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

मध्यान्ह भोजन योजना जब से आई है...कविता-

ग्राम-लालपुर, पंचायत-बेलबहरा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
मध्यान्ह भोजन योजना जब से आई है-
बच्चो प्यारो के मन में खुशियाँ छाई है-
पूजा बोली भाई से सुन भईया दीनू-
मध्यान्ह भोजन का अब आया है मीनू-
बच्चो की रूचि का रखा गया ख्याल-
मंगलवार को मिलेगी फ्राई की डाल...

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: ASHOK KUMAR CG KORIYA POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »