पीने के पानी की समस्या है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...कृपया मदद करे-

ग्राम पंचायत-मानिकपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से टीकाराम और कृष्ण कुमार बता रहे हैं, कि उनके गाँव के बाजार टोला में पीने के पानी की बहुत परेशानी है| लोग दूर से पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं| इसकी शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये अधिकारियों के नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें : सरपंच@8789840974, CEO@9981091500. संपर्क नंबर@8435970620.

Posted on: Jun 01, 2019. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER WATER

बैंक से मेरा लोन फाइनेंस हो चुका है, लेकिन मैनेजर द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है...कृपया मदद करें-

ग्राम-पकनी, पोस्ट-डिज़ावल, थाना-चंदोरा, ताहिल-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष देव मरावी बता रहे हैं| उन्होंने एक लाख रुपये का लोन फाइनेंस कराया है| जो फाइनेंस हो चुका है|लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें नहीं दिया जा रहा है| तरह-तरह के बहाने कर रहे है| तीन महीने से वे बैंक के चक्कर काट रहे हैं| लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बैंक मैनेजर@9009623694, 9754984504. संपर्क नंबर@7828813973.

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG PROBLEM SANTOSH SINGH MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सौ में से अस्सी है भूखे, बीस को मिलती रोटी...गीत-

ग्राम-सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
सौ में से अस्सी है भूखे, बीस को मिलती रोटी-
इन्ही बीस ने पूरी कर दी देश की बोटी बोटी-
अपना लेंगे हक अधिकरिया-
बहोत कटी है, अब न कटेगी भूखे पेट उमरिया-
अब तो मन में ठान के आये, लेंगे हक अधिकारिया-
धरती छीनी अम्बर छीनी, छीन लिया है पानी-
तुमने मेरा बचपन छीना, छीनी लिया जवानी...

Posted on: May 30, 2019. Tags: DINORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

मोर गोपी चंदा रे बैरागी बने बेटा बनवासी बने न...गीत-

ग्राम-सरईमाल, विकासखण्ड-डिंडोरी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
मोर गोपी चंदा रे बैरागी बने बेटा बनवासी बने न-
जब तोर जनम होईस बेटा सुख के सोहर गायों रे-
काशी ले पंडित बुलवाके तोरेच नाम धरायों रे-
मोर कहना ला मान ले रे मोर गोपी चंदा-
झन जाते बेटा तै बंगाल मा-
बडे-बडे जंगल झाडी है बेटा कौन नगर बंगाला रे...

Posted on: May 29, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने के घरेलू नुस्ख़े...

ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रकान्त शर्मा मोटापा कम करने के घरेलू नुस्ख़े बता रहे हैं: एक गिलास पानी में एक नीबू के रस को निचोड़ दें , और दो चम्मच शहद (मधु) को मिलकर सुबह खाली पेट में लगतार एक सप्ताह तक सेवन करने से लाभ होगा| अधिक से अधिक शलाद खाएं | यह प्रयोग आसानी से सभी अपने घर में कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: May 24, 2019. Tags: BILASPUR CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »