वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, पेंशन दिलवाने में मदद करें...

ग्राम-कोतवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सिया दुलारी बता रही हैं उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में उन्होंने शिकायत किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, उनका कहना है कि सरकार की योजना है सबको मिल रहा है तो मुझे भी मिलना चाहिये इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8224907247. CEO@9407803480. (170994) (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP PENSION PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नेत्र विकार का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नेत्र विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भृंगराज के पत्ती को छाव में सुखाकर चूर्ण बना लें, उसके बाद 10 ग्राम शहद और गाय का घी 3 ग्राम मिलाकर 40 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है, दवा का सेवन रात में सोने से पहले करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

मै तो लिख लो रे गुईयां तोर नाव दिल कर डाली में...गीत-

ग्राम-धवलपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से निषा तिग्गा एक गीत सुना रही हैं:
मै तो लिख लो रे गुईयां तोर नाव दिल कर डाली में-
सावन महीना लगे बैला लोर रे-
भूख न प्यास लागे चले न जोर रे-
पावे कर कोशिश करे लो सुबह शाम रे-
मोर हाथ के रेखा में नहीं आय तोर नाम रे-
मै तो लिख लो रे गुईयां तोर नाव दिल कर डाली में... (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG NISHA TIGGA SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फंसे थे, राशन की व्यवस्था हो गयी...

धमेंद्र कुमार बता रहे हैं कि वे बिहार के निवासी है, लॉकडाउन में फंसे थे, उस समय उन्हें खाने की समस्या हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनको मदद मिली, उनको राशन दिलाया गया इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9422300674. (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

माँ आशीर्वाद देबे ओ, तोरे शरन मा आयें...कविता-

ग्राम, पोस्ट-भेड़िया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया एक कविता सुना रहे हैं:
माँ आशीर्वाद देबे ओ-
तोरे शरन मा आयें-
आशीर्वाद देबे ओ-
हम लईका हन-
हमला तैहाँ कभू नहीं बिसराबे ओ... (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG POEM RAJKUMAR POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »