मेरे अनुसार से हिंसा को रोकने के लिए बातचीत करके सुलझाना चाहिए....

बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में दिपतेंदु अपनी विचार बता रहें है की ये जो बस्तर में हो रही है हिंसा में सभी को किसी एक विशेष मंच पर आकर इस हिंसा पर बातचीत करके इस हिंसा को कम या ख़त्म करना चाहिए...RK

Posted on: Sep 29, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

आज युग पुकारता जाग नौजवान रे...कविता-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
आज युग पुकारता जाग नौजवान रे-
मोरचे संभाल रे संभाल तू कमान रे-
दुर्दशा को देख समाज हाय छटपटा रहा-
भ्रष्ट हुआ तंत्र राष्ट्र संपदा मिटा रहा-
आज युग पुकारता जाग नौजवान रे... (AR)

Posted on: Sep 29, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

काम में लगन के साथ लगे रहना चाहिये, तभी सफलता मिलती है...कहानी-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व चंद्रधर शर्मा गुलेरी के बारे में बताते हुये जानकारी दे रहे हैं कि गुलेरी जी ने अपने जीवन में मात्र 3 कहानियां लिखी, जिसमे उनकी कहानी “उसने कहा था” से वे प्रसिद्ध हुये| उस कहानी पर फिल्म बनी और आज भी वे जाने जाते हैं| कहने का तात्पर्य यह है कि हमें अपने काम में लगन के साथ लगे रहना चाहिये| सफलता एक दिन जरुर मिलेगी है| (AR)

Posted on: Sep 29, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

प्रधानमंत्री आवास के लिए किये आवेदन, नही मिला कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बसरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीता राम कोरी और उनके साथ है ग्रामीण साथी नागेन्द्र सिंह जो बता रहें हैं प्रधानमंत्री आवास से जुडी समस्या पास रहने के लिए कोई घर नही मैं अतिगरीबी के निचे आता हूँ जो मैं प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन दिए गये हैं किन्तु कोई निराकारण नही इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फोन नंबरों पर बात करके प्रधानमंत्री आवास दिलाने मदद करें: सचिव@7580909610. संपर्क@8878865570 (178627) RK

Posted on: Sep 29, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डूंगरपुर (राजस्थान) से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|RK

Posted on: Sep 29, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »