गाँव में 10 वर्ष से सड़क की समस्या है,आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती…मदद की अपील-

ग्राम-कछवारी पारा, पंचायत-रामगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी गोपाल दास, जगमोहन सिंह, बिहारी लाल, सुनील कुमार, रामलाल, शिव प्रसाद और सोहन लाल बता रहे हैं, गाँव में सड़क की समस्या है, कच्ची सड़क है, लोगों को आने जाने और वाहन ले जाने में समस्या होती है | सड़क कछवारी पारा से रामगढ़ तक है | समस्या 10 साल से है, उन्होंने समस्या के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8959583627, सचिव@7610143591, कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. (गोपाल दास) संपर्क नंबर@9009670945.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT ODGI PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गाँव में नेटवर्क नहीं है, जिससे हम मोबाईल से किसी को संपर्क नहीं कर पाते…

ग्राम-रसौकी, पंचायत-ओमझर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रकास बता रहे हैं कि उनके गाँव में मोबाईल टावर नहीं लगा है, नेटवर्क की समस्या है, लोग मोबाईल का उपयोग नहीं कर पाते | यदि उन्हें किसी से बात करना होता है तो वे एक किलोमीटर पहाड़ पर जाते हैं तब मोबाईल पे किसी से बात हो पता है, उनका कहना है, हमारे गाँव में मोबाईल टावर होना चाहिए जिससे लोग मोबाईल का उपयोग कर सकें और मूलभूत समस्या को दूर कर सकें, अपनी बात को लोगो तक पहुंचा सकें | इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@97697867104, CEO@9926192534.
संपर्क नंबर@8120068198.

Posted on: Jan 23, 2019. Tags: CG NETWORK PROBLEM RAJU RANA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact: हमें बारिश के दिनो में झरिया का गंदा पानी पीना पड़ता था, अब साफ पानी की सुविधा हो गई है..

ग्राम-देवान पटपर, पंचायत-भेलकी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उदय मानिकपुरी बता रहे हैं, उनके गांव में पीने के पानी की समस्या थी, लोग झिरिया से पानी उपयोग करते थे, जो बारिश के दिनों में पानी गंदा हो जाता था, इससे लगभग 25 परिवार पीड़ित थे, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने जुलाई महीने में सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया और अगस्त महीने में उनकी समस्या का निराकरण हो गया, इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट के सभी साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं |

Posted on: Nov 10, 2018. Tags: ) CG KABIRDHAM MANIKPURI PROBLEM SONG UDAY VICTIMS REGISTER WATER

हमारे गाँव में रोड नहीं, साइकिल तो दूर पैदल चलने में भी दिक्कत होती है, कोई नहीं सुनता..

ग्राम-कुआपानी, पंचायत-देवाई, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सरवन कुमार समरत, समन लाल, शिवबती यादव और केसरी पुजारी बता रहे हैं, गांव में लगभग 120-30 घर हैं, गांव में पक्की रोड नही है जिसके कारण लोगो को आने-जाने में दिक्कत होती है, बारिश में कीचड़ हो जाता है, गर्भवती महिलाओं को पैदल मेन रोड तक जाना पड़ता है, इसके लिए उन्होने ग्राम पंचायत, जनपद में आवेदन किया है लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें :
CEO@9953924884. शिववती यादव@9406151326.

Posted on: Nov 07, 2018. Tags: - I KUMAR PROBLEM ROAD SARWAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे इलाके का बांध टूट गया है, अधिकारी निरीक्षण किए है, लेकिन कोई काम नही हो रहा है...मदद की अपील

ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग में आवेदन किया, अधिकारी निरिक्षण कर चुके हैं लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : जिला जल संसाधन विभाग@9826132225, कलेक्टर@9826443377. शिवकुमार आयम@7049803307.

Posted on: Oct 14, 2018. Tags: CG PROBLEM SHIVKUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »