स्वास्थ्य स्वर : अनिद्रा या नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनिद्रा या नींद न आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार के ताजे पत्ते को 20 ग्राम लेकर 400 ग्राम पानी में उबालें जब 100 ग्राम पानी बच जाये तब उसमे गर्म दूध मिलाकर सेवन करें, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

उल्लू आया, उल्लू आया, एक ऊन का गोला लाया...बाल कविता-

ग्राम-नवलपुर, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से जया बुनकर एक कविता सुना रही हैं:
उल्लू आया, उल्लू आया-
एक ऊन का गोला लाया-
चरखा बोला चू, चू, चू-
खरगोश बोला कू, कू, कू-
देखो रंग से भारी दवाद-
है किसान भाई है किसान... (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG JAYA BUNKAR MUNGELI POEM SONG VICTIMS REGISTER

ये बूझो बूझो आँख न आवय देवानी...गीत-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चंदरानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
ये बूझो बूझो आँख न आवय देवानी-
बरसय कंवरा भी लाल पानी जी-
तवा के ऊपर रोटी चढ़ाय-
रोटी धर के बकुला खाय जी-
तवा के ऊपर रोटी चढ़ाय-
रोटी जरगये आगी खाये जी... (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभू...गीत-

ग्राम-चलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभू-
करते हैं शुरू आज का काम प्रभू-
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरदान तुम्ही से पाये हम-
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभू-
करते हैं शुरू आज का काम प्रभू... (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

63 वर्ष उम्र हो चुकी है, पेंशन नहीं मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-कोदवा, थाना-पनमार, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गुन्नू देवी बता रही हैं उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, 63 वर्ष उम्र हो चुकी है, चल नहीं पाती हैं, पेंशन नहीं मिलने से जीवन यापन करने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7778986463. CEO@9407803480. (171060) (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: MP PENSION PROBLEM RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »