निवासी रूपलाल मरावी नाटक, गीत, संगीत में रूचि रखते हैं, और बासुरी बजाते है-

ग्राम-धुमाडांड, भगत पारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी सीजीनेट के साथियों को बासुरी की धुन सुना रहे हैं| वे अपने आस पास के इलाको में जहां भी काम करने अवसर मिलता है| वहां जाकर बासुरी बजाते हैं| इसके साथ ही वे नाटक, संगीत में रूचि रखते हैं|

Posted on: May 08, 2019. Tags: CG MUSIC ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे घर तक लाईट नहीं पहुंचा है, आवेदन करते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 9 के 3 घरों तक लाइट नहीं पहुंचा है| उन्होंने सरपंच से आवेदन किया| लाइन मैन के पास भी आवेदन किया| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| लाइनमैन का कहना है| खम्बा काफी लगेगा, इसलिए लाइट नहीं लगाया जा सकता |लाइट नहीं होने के कारण सिंचाई की समस्या होती है| अंधेरा जंगली हाथियों का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें: विद्युत विभाग@9575244349, लाइन मैन@6262047890 सरपंच@9111234251. संपर्क नंबर@6262119523.

Posted on: May 07, 2019. Tags: CG ELECTRICITY JAGDEV PRASAD POYA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

उठो साथी आज चले हम मुक्त कराने देश को...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
उठो साथी आज चले हम मुक्त कराने देश को-
सदियों से गुलाम आज तक अपने प्यारे देश को-
देखो बिरला टाटा, बाटा दो, कहते रोज-रोज का घाटा दो-
अपने घर के भरे तिजोरी, भेज माल विदेश को-
उठो साथी आज चले हम मुक्त कराने देश को-
देखो जाती धर्म का घेरा, देखो दलाल का फेरा...

Posted on: May 06, 2019. Tags: CG KAILASH SHINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

संसार मिट रहा है और गुलामी बढ़ रहा है...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
संसार मिट रहा है और गुलामी बढ़ रहा है-
हम लोग सरकार चुनते-चुनते पूरा जायदाद गवा दिये हैं-
रुके न जो झुके न जो, दबे न जो मिटे न जो-
हम इंकलाब है, जुलुम का जवाब हैं-
हर शहीद, गरीब का हमी तो ख्वाब हैं...

Posted on: May 06, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सुरमई के लेथे परनाम हो माई...गीत-

कठरा डोंगरी, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह मरावी एक भजन सुना रहे हैं :
कहां लगाहूँ माता, कहां बताहूँ दाई-
सुरमई के लेथे परनाम हो माई-
कहां लगाहूँ माता, कहां बताहूँ दाई-
सुरमई के लेथे परनाम हो माई...

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »