2 माह से न कोई काम मिला और न राशन मिला है, परेशान हैं, हमारी मदद करें...

सांई सत्यम पार्क, कवाडे बस्ती, वाघोली, पुणे (महाराष्ट्र) से किरन कदम बता रहे हैं कि कोरोना के बाद से उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है, वे मजदूरी का काम करते हैं, परिवार में 5 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण 2 माह से कोई काम नहीं मिला है, राशन नहीं मिला है, किराये के मकान में रहते हैं, परिवार परेशानियों से गुजर रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क मदद करें : संपर्क नंबर@7447886807. (166933)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KIRAN KADAM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

किराया देने को पैसा नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है, बहुत समस्या है...मदद करें-

खाण्डवे नगर, वाघोली, पुणे (महाराष्ट्र) से किरन उत्तम कावडे बता रही हैं वे ग्राम कोरबा, तालुका, जिला लातूर की निवासी हैं, इस वक्त लॉक डाउन में फंसी हैं, उनके पास मकान का किराया देने को पैसे नहीं है, खाने को राशन नहीं है, बड़ी परेशानियों में जीवन व्यतीत हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर भोजन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7709108515. (166840)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KIRAN UTTAM KAWADE MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

पालघर (महाराष्ट्र): लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

पांडुरंगा चाल, काशी विश्वनाथ टेम्पल, वलई पाड़ा, थाना-संतोष भवन, नाला सुपाडा ईस्ट, जिला-पालघर (महाराष्ट्र) से चंदन शर्मा बता रहे हैं वे लॉकडाउन में फंसे हैं, परिवार में 3 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, खाने की समस्या हो रही है, वे परेशान है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें :संपर्क नंबर@8104099577. (166882)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CHANDAN SHARMA CORONA PROBLEM MH PALGHAR SONG VICTIMS REGISTER

नागपुर में लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद, रहने खाने की समस्या है, घर पहुंचवाने में मदद करें...

जूना बगर गंज, गंगा बाई घाट चौक, हनुमान मंदिर के पास, थाना-नंदनवन, नागपुर, पिन कोड – 440008 (महाराष्ट्र) से संजय साहू बता रहे हैं, वे रीवा जिले, मध्यप्रदेश राज्य के रहने वाले हैं, नागपुर में जो काम करते थे वह काम बंद हो गया है, परिवार के साथ रहते हैं, 4 सदस्य हैं, काम बंद होने से खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे अपने गाँव जाना चाहते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, अधिकारियों से संपर्क कर घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9529265032. (166883)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NAGPUR SANJAY SAHU SONG VICTIMS REGISTER

Impact: लॉक डाउन के दौरान सरकार के योजना घर तक नही पहुँच रही थी, अब पहुँच रही है...

भाम्रागड़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से भारती बता रही हैं कोरोना के कारण जो लॉक डाउन हुआ है उससे लोग बाहर नहीं जा पाते हैं इसके लिये सरकार ने घर पहुंच सुविधा की है लेकिन जिन इलाको में गाड़ी नहीं जा पाती है नेटवर्क नहीं है उन्हें दिक्कत होती हैं वहां तक ये सुविधा नहीं पहुंच पाती थी अब इस समस्या का समाधान हो गया है वे खुश हैं, और सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|भारती@9421796504.

Posted on: May 09, 2020. Tags: BHAMRAGADH BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH CORONA IMPACT

« View Newer Reports

View Older Reports »