Impact : 5 सदस्य हैं, रहने और खाने की समस्या हो रही थी, समस्या का समाधान हो गया...
प्रियंका नगरी, वाघोली, पुणे (महाराष्ट्र) से नागेश भगवान भोसले बता रहे हैं वे अहमद नगर जिले के निवासी है अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 5 सदस्य हैं उन्हें रहने और खाने की समस्या हो रही है, किराये के मकान में रहते हैं, पैसे नहीं होने से दिक्कत हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उन्हें मदद मिली है जिसके लिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7517994497.
Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH NAGESH BHOSALE PUNE SONG VICTIMS REGISTER
काम के लिये आये थे, खाने की समस्या हो रही है, पैसे नहीं हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं...
नगर रोड, लोनीकंद, पुणे, महाराष्ट्र से लक्ष्मी राठौर बता रही हैं, लॉकडाउन के वजह से उनका काम बंद है, वे सोलापुर जिले निवासी हैं, वे काम करने के लिये पुणे गये थे, लॉकडाउन में फंस गये हैं, परिवार के साथ हैं, 5 सदस्य हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं, मकान किराये के लिये पैसे नहीं है, वे परेशान है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7378806529. (166784)
Posted on: May 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LAKSHMI RATHOUR MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
पुणे : लॉकडाउन के कारण परिवार के साथ 4 लोग फंसे है, राशन नही है, कृपया मदद करें...
वसंत संबाजी थोम्बरे बता रहे है कि ऐड पोस्ट-वागोली, तालुका-हवेली, जिला-पुणे में लॉकडाउन के कारण परिवार के साथ 4 लोग फंसे है | उनके पास जो राशन था वो ख़तम हो गया है | सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है | सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें | संपर्क नम्बर@9921497209.
Posted on: May 08, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER VSANT SAMBAJI THOMBARE
लॉकडाउन में रह रहे हैं, राशन की समस्या है, हमारी मदद करें-
मराठी स्कूल के पीछे, खांडवे नगर, वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से भोसले अलीका संबादी बता रही हैं कि वे लॉकडाउन में रह रही हैं, खाने की समस्या हो रही है, परिवार में 5 सदस्य हैं, किराये के मकान में रहते हैं, काम नहीं कर पाने के कारण दिक्कत हो रही है, इसलिये सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, अधिकारियों से संपर्क मदद करें : संपर्क नंबर@7066648897. (166742)
Posted on: May 08, 2020. Tags: BHOSALE ALIKA SAMBADI CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
सरगुजा जिले के 30 लोग डिंडोरी में लॉकडाउन में फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है...
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार के साथ छोटू बाबा गिरी बता रहे है कि वे 30 सरगुजा जिला छत्तीसगढ़ के रहने वाले है और डिंडोरी जिला मध्यप्रदेश में काम करने आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है बहुत समस्या हो रही है | वे लोग घर भी जाना चाहते है लेकिन जाने के लिए कोई साधन नहीं है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके उनको घर पहुँचाने में मदद करें: डिंडोरी कलेक्टेड@07644234600, 07644234171. संपर्क नम्बर@8462091871. (166409)
