स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया जा सकता है| नुस्खे के में बारे जानकारी के लिये संदेश को सुने और अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त कर ही नुस्खा उपयोग करें| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: May 28, 2021. Tags: HELTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH

कोरोना वायरस ला भगाना मईया मोर...कोरोना गीत-

ग्राम-इन्दरपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
कोरोना वायरस ला भगाना मईया मोर-
बिनती ला करा थों मै तोर-
कोरोना वायरस गाँव मा आगे-
मईया जल्दी से कह दे भागे-
भाग जाना कोरोना वायरस भाग जाना कोरोना वायरस...(AR)

Posted on: May 28, 2021. Tags: CG CORONA SONG RAMCHANDRA SINGH SURAJPUR

सुविचार : संतोष ही सबसे बड़ा सुख है...

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र गंधर्व सुविचार सुना रहे है :
मन क्रम वचन से किसी को हनी पहुंचाना पाप है-
आवश्यकता से अधिक घर में वस्तुओ का संग्रह करना पाप है-
संतोष ही सबसे बड़ा सुख है...

Posted on: May 28, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHARV

नक्सल समस्या को हल करने के लिये विचार...

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व जो दृष्टिबाधित हैं, नक्सली समस्या पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं| नक्सलवाद एक गंभीर समस्या है, इससे लोग शांति से नहीं रह पा रहे हैं| आदिवासी शांति से नहीं रह पा रहे हैं, उनका विचार है कि इस समस्या को हल करने के लिये नक्सलियों को बोलने का मौका दिया जाना चाहिये, जिससे पता चले कि वे क्या चाहते हैं| उन इलाके में रह रहे लोगो को रोजगार, शिक्षा दें| ताकि वे मुख्य धारा से जुड़ेंगे और जागरूक होंगे और परिवर्तन आयेगा|

Posted on: May 28, 2021. Tags: CG PEACE SURVEY RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHRV

बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ...गीत-

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व बुध पूर्णिमा के अवसर पर संदेस देते हुये एक गीत सुना रहे हैं:
बस यही अपराध मैं हर बार करता हूँ-
आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ-
एक खिलौना बन गया दुनिया के मेले में-
कोई खेले भीड़ में कोई अकेले में-
मुस्कुरा कर भेंट हर स्वीकार करता हूँ... (AR)

Posted on: May 26, 2021. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV

« View Newer Reports

View Older Reports »