पहले सुमरनी के का लगाओ...सुमरनी गीत -
ग्राम पंचायत-पकनी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायण एक सुमरनी गीत सुना रहे हैं :
पहले सुमरनी के का लगाओ – गाँव मा देवधाम स्थान – बैगाऔ बैगिन है वहां के – नाम ला जानो मै तोर – कंचा दूध पाँव पखारों सेवा लागो तुम्हार...
Posted on: Dec 31, 2017. Tags: DEVNARYAN SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: My widow pension restarted 3 days after report on CGnet, thanks...
ग्राम-रक्शा, पोस्ट-फुंगा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास के साथ में छनिया बाई हैं जो बता रही है कि उनको पहले विधवा पेंशन मिल रहा था लेकिन 5 महीने से नही मिल रहा था उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास शिकायत भी की थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और वे बहुत परेशान हो गयी थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड की और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको 3 दिन बाद विधवा पेंशन मिल गई है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की. सरला श्रीवास@9479416334.
Posted on: Dec 24, 2017. Tags: CHHANIYA BAI ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER
सजनी से जा चलो पिया अत्भुत दर्शन पाए...झूमर गीत -
ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शांति एक झूमर गीत सुना रही हैं :
सजनी से जा चलो पिया अत्भुत दर्शन पाए – पीला समिप कर चुनरी पहिरो सेंदुर निर्भय लाग – कौन तिल सखी मांग सवारों प्रेम के इतर लगाय – साप्री खोई डोरी हिंडोलन चढत चढत चढ़ जाये –
पीवा मिले दुःख दुर भय सब स्वामी सदा फल पाए – सजनी से जा चलो पिया अत्भुत दर्शन पाए...
Posted on: Nov 30, 2017. Tags: SHANTI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
उठा के सब रे हमर सुवा के आय दिन नहावे ला...नागपुरी भाषा में शिव भजन -
ग्राम-डूमरडांड डूमरपुरका, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मानिकराम नागपुरी भाषा में एक शिव भजन सुना रहे हैं:
उठा के सब रे हमर सुवा के आय दिन नहावे ला-
सोया जाबे सुवा हमर घर में बैठ जाबे सुवा हमर घर में-
पानी ले जावो तो सुवा सुवाय ले आव आवे ला-
आये जाबे सुवा चर्चा में बैठ जाबे सुवा मोर जियरा में...
Posted on: Nov 30, 2017. Tags: MANIKRAM BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो का नाम राशन कार्ड से यह कहकर काट दिया गया है कि हम लोग अब गाँव में नहीं रहते...
ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट+थाना-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बासमती, मुन्नी, सुनीता का नाम राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है कि ये सभी परिवार गाँव में नहीं रहते है पलायन कर गए है. सूचना अधिनियम अधिकार 2005 के तहत सूचना निकालकर S.D.M. वाड्रफनगर को जाँच हेतु दिनांक 14-12-2016 को दिया लेकिन जाँच नहीं हुआ उसके बाद 10-01-2017 कलेक्टर एवं खाद्य निरीक्षक को दिया तो आवश्वासन दिया लेकिन अभी तक नहीं हुआ इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उसकी जांच करवाए : कलेक्टर@8462900200, खाद्य शाखा@9424258688, S.D.M.@9479089190. रामसिंह@7970044225.
