साफ सफाई रखकर और लोगो को जागरूक कर कोरोना हटाओ अभियान में सहयोग करें...

ग्राम-कोटया, विकासखण्ड-प्रतातपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन कोरोना को लेकर संदेश दे रहे हैं, कि इस वक्त कोरोना देश में फैला है, देश लॉकडाउन है, ऐसे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताजा भोजन करें, बासी का उपयोग न करें, समय समय पर साबुन से हाँथ साफ करें, साफ सुथरा वस्त्र का उपयोग करें, बहार जाते समय मास्क लगाकर निकलें, किसी से हाँथ न मिलायें, आसपास के लोगो को जागरूक करें : संपर्क नंबर@9669532123. (167362)

Posted on: May 17, 2020. Tags: CG CORONA AWARENESS MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact: लॉकडाउन में खाने के समस्या हो रही थी, अब खाना मिल गया है...

बोरिया खुर्द, कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से होरीलाल यादव बता रहे हैं, वे लॉक डाउन में फंसे हैं, मजदूरी कर घर चलाते हैं, परिवार में 5 सदस्य हैं, उन्हें खाने की दिक्कत हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का व्यवस्था हो गया है, वे सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: होरीलाल यादव@9893024058.

Posted on: May 17, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने की समस्या थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब खाने का व्यवस्था हो गया है...

रामनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से कुलदीप सेन बता रहे हैं कि बिलासपुर के रहने वाले हैं, लॉक डाउन में फंसे हैं, काम नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है, इसके लिये वे राशन वितरण केंद्र में गये थे लेकिन लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण उन्हें राशन नहीं मिला था, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उनके खाने का व्यवस्था कर दिया गया है: वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9516130605. (165113)

Posted on: May 17, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मेरे गाँव में 4 साल से पुल टूटा है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कभी भी दुर्घटना होने की आशंका है...

ग्राम पंचायत-रघुनाथपुर, विकासखण्ड-प्रेमनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक त्रिपाठी बता रहे हैं, सरपंच के घर से सौ मीटर की दूरी पर एक पुलिया निर्माण हुआ था, जो बहुत पुराना है और टूट चुका है, जिसको कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, यदि पुलिया से वाहन गुजरता है तो वहां पर दुर्घटना हो सकता है, पुलिया को टूटे हुए 4 वर्ष हो चुका है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर टूटे पुल को बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@6267776469.
सरपंच@9754269770. (167510)

Posted on: May 17, 2020. Tags: ASHOK TRIPATHI CG PROBLEM PWD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जितने पैसे थे पूरे ख़त्म हो गए है और खाने के लिए कुछ भी नहीं है, कृपया हमारी मदद कीजिए...

राजेश विश्वकर्मा शांति पार्क, जे जे नगर, वाघोली पुणे महाराष्ट्र 412207 से बोल रहे हैं कि वे ग्राम सोनसारी जिला जांजगीर चाम्पा राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं | पुणे में काम करने आए थे | दो महीने से कंपनी बंद है और कोई पैसे भी नहीं दे रही है | उनके पास जितने पैसे थे पूरे पैसे ख़त्म हो गए है और खाने के लिए कुछ भी नहीं है | वे मदद चाहते हैं कृपया उनकी मदद कीजिए | संपर्क@8657715850

Posted on: May 16, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JANJGIR CHAMPA MH PUNE

« View Newer Reports

View Older Reports »