आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लहसुन के रस से मलेरिया का घरेलू उपचार
मलेरिया बुखार जिसको होता है उसको सबसे पहले तेज ठण्ड लगकर बुखार आता है, दूसरा जुलाब होना, ज्यादा समय तक सिर दर्द होना, शरीर में दर्द का होना, भूख न लगना, शरीर में कमजोरी होना, मन का घबराना, तेज सांस चलना और सांस लेने में तकलीफ होना| अगर रोगी को रोज एक ही समय पर मलेरिया बुखार आ रहा हो तो लहसुन के रस को बुखार आने से पहले रोगी के नाख़ून पर लगा दे और उसके साथ ही एक चम्मच लहसुन के रस को एक चम्मच तिल के तेल में मिलाकर जब तक बुखार न आये तब तक एक-एक घंटे के गेप में उसे रोगी को छुहाते रहे| उसे चार दिन लगतार करते रहने से मलेरिया बुखार ठीक हो जाता है .राकेश मानिकपुरी@8349349504 .
Posted on: Jan 29, 2018. Tags: RAKESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
अब की जनवरी दिन आया न रूपा डेम...सरगुजिहा प्रेम गीत
ग्राम-उडारी परसापारा, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक सरगुजिहा प्रेम गीत सुना रहे है:
अब की जनवरी दिन आया न रूपा डेम-
हसी फटाका बाड़ीकर खेलब तो ये गेम-
ये कहल याद रखना ये सनम भूल न जाना-
चुडा में सजाके अबे कौना बकर हार-
झील के किनारे मोये करब इंतजार-
ये कहल याद रखना ये सुमन भूल न जाना...
Posted on: Jan 29, 2018. Tags: CHANDRASAAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
रेलो यो रे रे रेले लोयो रेला...कोलांग गीत
ग्राम-कोड़ापुरी, पंचायत-बरेली, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुकालूराम पुरामे एक कोलांग गीत सुना रहे हैं:
रेलो यो रे रे रेले लोयो रेला-
रे लोयो रे रेला रेला-
टाडो-टाडो रोय-
अले कोय मरडार-
टाडो कोय वायेन कोय मरडार-
वायोन आयो वायेनन...
Posted on: Jan 25, 2018. Tags: SONG SUKALURAM PURAME VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken village handpump got repaired after reporting on CGnet...
विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मुनिनाथ बता रहे है कि उनके गाँव के दोनों हैण्डपम्प ख़राब थे उसमे से एक को बना दिए थे पर उसके बाद आंगनवाडी के हैण्डपम्प में बहुत भीड़ हो जाता था तो बच्चो को पानी नहीं मिल पा रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये तो रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो जनवरी माह के 4 तारीख को हैण्डपम्प को बना दिए है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. मुनिनाथ@9165820084.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: HANDPUMP MUNINATH BILASPUR SONG VICTIMS REGISTER WATER
सबको बेटा चाहिए तो बेटी कहां जायेगी...बेटियों पर कविता -
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार मानिकपुरी बेटियों पर एक कविता सुना रहे है:
सबको बेटा चाहिए तो बेटी कहां जायेगी-
ये सोचकर कब तक हत्याएं करवाएगी-
दुनिया में जब एक दिन बेटियां न नजर आएगी-
तो आपके बेटो की बहु कहां से आएगी-
बेटे का सम्मान जगत में बेटी का सम्मान नही-
दुनिया वाले मुझे बता दो बेटी क्या संतान नही...



