पंचायत में योजना के लिए पैसा आता है, रोजगार किसी को नहीं देते, सब खा जाते हैं...आरोप

ग्राम-छतैनी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के निवासी अशोक सिंह नोनी बता रहे हैं कि इनके पंचायत में योजना के लिए शासन का पैसा आता है उसे पंचायत के कर्मचारी खा जाते हैं गाँव में किसी को काम रोजगार नहीं देते है न ही बताते हैं ये एक समाजिक कार्यकर्ता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को बता रहे हैं जनता के सामने ये बात पहुंचाई जाए: सम्पर्क नंबर @7024383318 (171125) CS

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: ASHOKSINGH NONI CORRUPTION JWA RIWA MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हे नन्दलाल तेरा मन है काला...भजन गीत-

ग्राम-डेहरापाली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से विष्णु चरण सेनापति आज हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक भजन गीत सुना रहे हैं:
ऐ नन्दलाला वो ऐ नन्दलाला-
तेरा मन है काला में तू-
भोली रे बिरज कीन्हा-
भोली रे बिरज कीन्हा हो-
भीली रे बिरज कीन्हा-
हे नन्दलाल तेरा मन है काला...CS

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: BHAJAN SONG RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER VISHNU CHARAN SENAPATI

पन्नी लगाकर रहते हैं, आवास आया है लेकिन काम नहीं हो रहा है...

ग्राम-कोटवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी गाँव की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी मुरली प्रसाद बता रहे हैं कि वे पान्नी लगाकर रहते हैं, उनका कहना है उनके नाम से आवास आया है जिसको बनवाने के लिये अधिकारियों के कहने पर घर तोड़ दिया गया है अब उनके पास रहने के लिये कोई जगह नहीं है इसलिये पन्नी लगाकर रह रहे हैं, बारिश के कारण दिक्कत होती है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर आवास बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8103921548. (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: HOUSE MP PROBLEM RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे सिर पे बही है गंगा धारा...गीत-

जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे सिर पे बही है गंगा धारा-
कोई चल के बता दो किनारा-
या पार जमुना या पार गंगा-
ऋषियों ने कर दी सहारा-
कोई चल के बता दो किनारा-
या पार जमुना या पार गंगा-
मेरे सिर पे बही है गंगा धारा... (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: MP SANDIP KUSWAHA SATNA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बालो के सफेद होने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बालो के
असमय सफेद होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला चूर्ण लेकर भांगरा या भृंगराज के रस में मिलाकर सुखा लें, उसके बाद प्रतिदिन प्रातः काल डेढ़ ग्राम सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »