हम पुरे साल 1 किलोमीटर दूर नदी के किनारे कुवे से पानी पीते हैं, बारिश के दिनों में पानी गंदा हो जाता

ग्राम पंचायत-छतरा, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानमती, मानकुवर, अनीता सिंह और सीता कुवर सीजीनेट के साथियों को अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं| निवासियों का कहना है कि वे नदी से पानी लाकर उपयोग करते हैं| वार्ड नंबर 1 हैं| पारा केमाडांड है| पारा में 12 घर हैं| 80 से ऊपर जनसंख्या है, जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं| पानी के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना होता है| ग्रामवासी पूरे साल नदी के किनारे कुवे से पानी उपयोग करते हैं| बारिश के दिनों पानी गंदा हो जाता जिसे पीने से स्वास्थ्य खराब होता है| इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबर पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8435684176, सचिव@7771987595, 9926109541, जनपद CEO@9926192534. संपर्क नंबर@9171754514.

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG MANMATI ODGI PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

मेरा बैंक खाता एक साल से स्थगित कर दिया गया है, आवेदन करने पर अधिकारी भटका रहे हैं...मदद की अपील-

ग्राम-बरेती कला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा बता रहे हैं, उन्होंने 2015 में बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाया था| जिसे बैंक ने एक साल से स्थगित कर दिया है| उनका बैंक साखा रीवा महाजन टोला में है| खाते को शुरू करने के लिये उन्होंने बैंक में आवेदन दिया, जिस पर बैंक अधिकारियों ने मेन ब्रांच जाकर दस्तावेज जमा करने को कहा, लेकिन मुख्य साखा के अधिकारियों का कहना है, खाते में कोई समस्या नहीं है, आपको भटकाया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बैंक अधिकारी@8085824666. संपर्क नंबर@9752938850.

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: BANK DAYASAGAR KUSWAHA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में पानी की समस्या है, हैण्डपंप का गंदा पानी पीते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-सेमरिया, पंचायत-इकजाम, विकासखण्ड-सोनहर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से भागवत प्रसाद बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, वे 1 किलोमीटर दूर हैण्डपंप से पानी लाते हैं| जो गंदा रहता है, लेकिन फिर भी वे मजबूरी में उस पानी का उपयोग करते हैं| पारा में 5 घर हैं जो समस्या से जूझ रहे हैं| समस्या को हल करने के लिये उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई काम नही हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9424195007, सचिव@9424267672. संपर्क नंबर@8461856852.

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: BHAGWAT PRASAD CG KORIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

गांव में कच्ची सड़क है, बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं कि उनके गांव में कच्ची सड़क है| बारिश में रास्ते में कीचड़ हो जाता है| लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने ग्राम पंचायत में अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में पक्की सड़क बनवाने में मदद करें : सरपंच@7089303090. संपर्क नंबर@7509265773.

Posted on: Mar 05, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हम मजदूरी का काम करते हैं, प्रतिदिन हमारे पास काम नहीं होता, बेरोजगारी की समस्या से जूझना पड़ता है...

कल्यानपुर, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से हरीश कुमार कुशवाहा बता रहे हैं कि वे बेरोजगार युवक हैं, मजदूरी का काम करते हैं| प्रतिदिन उनके पास काम नहीं होता| कभी काम होता है, तो कभी नहीं होता है| वे उसी में अपना जीवन यापन और परिवार का पालन पोषण करते हैं| उनका कहना है, गांव के मुखिया भी इस पर ध्यान नहीं देते, केवल अपना देखते हैं| इस तरह कई युवक बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं| वे सीजीनेट के सांथियो को संदेश दे रहे हैं कि इस पर विचार करें और बेरोजगारी की समस्या को हल कराने की कोशिश करें, जिससे सभी अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके : संपर्क नंबर@9009115211.

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: HARISH KUSHWAHA MP PROBLEM SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »