स्वास्थ्य स्वर : ज्वर बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अकोल वृक्ष के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, ज्वर रोग में 2 से 5 ग्राम चूर्ण को लेकर उसे उबाल लें और सेवन करें, दिन में दो बार सुबह शाम ये प्रक्रिया कर सकते हैं, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना महामारी के समय लोक कलाकारों के मदद करने पर चर्चा...
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार समाज सेवी अनिल कुमार अनल से चर्चा कर रहे हैं, वे कपड़ा देकर लोगो की मदद करते हैं, अभी कोरोना का समय चल रहा है, उसमे वे लोगो की मदद कर रहे हैं, जो कलाकार काम नहीं कर पा रहे हैं, काम बंद है, उनके लिये काम कर रहे हैं, महामारी के दौर में कोई कलाकार भूखे न रहे इस पर काम कर रहे हैं, सूची तैयार कर रहे हैं : सुनील कुमार@9308571702. (AR)
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
का होगे हवे मोला, का होगे हवे मोला...गीत-
संतोष कुमार सिदार एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
का होगे हवे मोला, का होगे हवे मोला-
माया मा माया होगे रानी रे-
ए रानी रे-
तोर मोर जुमाना कहानी, कहानी रे-
गेल बेर गिरे, गेल बेर गिरे-
तिर मा न रे-
हाय रे करेजा चानी, हाय रे करेजा चानी... (AR)
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: SANTOSH KUMAR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपाय-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वासा, कंटकारी, अलसी, सोंठ, भारंगी, मुलेठी, तुलसी का पंचांग, काली मिर्च, लौंग, छोटी पीपली, चिरायता, गिलोय, कुलंजन सभी को सामान मात्रा में लेकर उबालें, काढ़ा तैयार होने के बाद बड़ो के 40 ml और बच्चो को 20 ml सेवन करायें, इससे लाभ हो सकता हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे इलाके में कई किसानो का टोकन कटा लेकिन धान बिक्री नहीं हुई, कृपया सरकार धान खरीदे...
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे हैं कि धान खरीदी केंद्र में 1 दिसंबर 2019 से 19 मार्च 2020 तक धान खरीदी हुई, जिसमे कई किसानो का धान खरीदी नहीं किया गया जिसके कारण वे कर्ज नहीं चुका पाये| मजबूरन वे बेचने ले गये धान को घर में वापस रख दिये| सरकार इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही हैं, सरकार ने वादा किया था कि किसानो की उपज खरीद कर उसे संपन्न बनायेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, किसान एक तरफ लॉकडाउन के कारण परेशान है और ऊपर से कर्ज में डूबा है| इसलिये सरकार इसके लिये प्रयास करें और जिनका टोकन कटा है, उनका धान ख़रीदा जाये, वे बता रहे हैं कि उदाहरण के लिए राजा नवागांव, जुर्मानी जंगल और रवचन जैसे सोसाइटी में 19-20 फरवरी को जो टोकन कटे हैं उनकी धान खरीदी अब तक नहीं हुई है | (AR)
