पीड़ितों का रजिस्टर: जेल जाने के बाद बहुत कुछ सिखने को मिला, घर में काफी दिक्कतें भी हो रही थी|

ग्राम- कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) रमेश पोटई बता रहे हैं कि 2009 में उनको नक्सली समझ कर पुलिस वालों ने उन्हें नक्सली सहयोगी बता कर गिरफ्तार कर लिया, उनके घर में कोई काम करने वाले भी नही थे| और उनको जेल जाने के बाद बहुत कुछ सिखने को मिला, घर में काफी दिक्कतें भी हो रही थी| उनके परिवार वालें सब अलग रहते हैं, सरकार की तरफ से उनको कोई मदद भी नही मिली इसलिए सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं अधिक जानकरी के लिए संपर्क@9098848449.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: KANKER CG RMESH POTAI VICTIM REGISTER

पीड़ितो का रजिस्टर: सरकार के योजनायें नही मिलने कारण गाँव छोड़कर भागे हैं-

ग्राम-चालचेर, पंचायत-आदेर, विकासखंड-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सनुराम बता रहे हैं कि उनके परिवार में 4 सदस्य रहते हैं, वर्तमान में अपना गांव छोड़कर शांतिनगर आकर रह रहे हैं, मूल सुविधा व आर्थिक स्थिति के वजह से अपना गांव छोड़ना पड़ा, 12 वी तक उनकी पढाई है, सरकारी नौकरी के लियें उन्होंने कई बार आवेदन कियें लेकिन अभी तक उनका कोई सुनवाई नही हुई, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8253094661.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: NARAYANPUR CG SANURAM VICTIM REGISTER

परमेश्वर वचन...

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से कृष्णा कुमार कन्हैया एक परमेश्वर वचन सुना रहे हैं,
धन्य है वह मनुष्य, जो दुष्टों की सलाह नहीं मानता, पापियों के मार्ग पर नहीं चलता और अधर्मियों के साथ नहीं बैठता, जो प्रभु को हृदय से चाहता और दिन-रात उसका मनन करता है| वह उस वृक्ष की तरह है, जो जलस्रोत के पास लगाया गया, जो समय पर फल देता है, जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। वह मनुष्य जो भी करता है, सफल होता है। दुष्ट जन ऐसे नहीं होते, वे पवन द्वारा छितरायी भूसी के समान हैं। न्याय के दिन दुष्ट नहीं टिकेंगे, पापियों को धर्मियों की सभा में स्थान नहीं मिलेगा| क्योंकि प्रभु धर्मियों के मार्ग की रक्षा करता है, किन्तु दुष्टों का मार्ग विनाश की ओर ले जाता है।

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: JANJGER CHAPA KRISHNA KUMAR PRMESHWAR WACHN

जिन्दगी प्यार का गीत है...गीत-

लुधियाना (पंजाब) से निकेतन शर्मा गीत सुना रहे है:
जिन्दगी प्यार का गीत है-
इसे हर दिल को गाना पड़ेगा-
जिन्दगी गम का सागर भी है-
हंस के उस पार जाना पड़ेगा-
जिसका जितना ही आंचल यहाँ पर-
उसको उतना ही सौगात मिलेगा...(AR)

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: HINDI SONG NIKETAN SHARMA PUNJAB

सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया...भक्ति गीत-

(उत्तरप्रदेश) से आशीष मौर्य एक भजन सुना रहे हैं:
सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया-
एक तो तेरे आंख तिरछी-
दूसरी काजल लगा-
तीसरा यूं नैने चुराना-
दिल दीवाना हो गया-
सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया...(AR)

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: BHAJAN

« View Newer Reports

View Older Reports »