स्वास्थ्य स्वर : चातुर्थिक ज्वर का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल डोंडा अफीम के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, ज्वर रोग में 1 डोंडे और 7 काली मिर्च को उबालकर सुबह शाम रोगी को पिलाने से चतुर्थिक ज्वर में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

वृद्धावस्था पेंशन के लिये 5 साल से आवेदन दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-नवलपुर, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से चंद्रिका बाई बुनकर बता रही हैं, वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, 5 साल से आवेदन कर रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CG CHANDRIKA BAI BUNKAR MUNGELI OLD AGE PENSION SONG VICTIMS REGISTER

मेरी राहें तेरे तक हैं...गीत-

बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रुकसार खान एक गीत सुना रही हैं:
मेरी राहें तेरे तक हैं-
तुझपे ही तो मेरा हक है-
इश्क़ मेरा तू बेशक है-
तुझपे ही तो मेरा हक है-
साथ छोड़ूँगा ना, तेरे पीछे आऊँगी-
छीन लूँगा या खुदा से माँग लाऊँगी...

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: ANUPPUR MP RUKSAR KHAN SONG VICTIMS REGISTER

हम तो रोज नहाते हैं, मैल को दूर भगाते हैं... बाल कविता-

ग्राम-नवलपुर, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से उषा गोस्वामी एक कविता सुना रही हैं:
हम तो रोज नहाते हैं, मैल को दूर भगाते हैं-
मंजन करते कुल्ला करते, मुह की गंध भगाते हैं-
नख कटवाते नाक सुड़कते सिर में तेल लगाते हैं-
कंघी करते तेल लगाते बालो को चमकाते हैं-
कपड़े साफ पहनकर हम आंगनबाड़ी जाते हैं-
चावल दाल खाते हैं, हम मोटे बन जाते हैं...(AR)

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CG MUNGELI POEM SONG USHA GOSHWAMI VICTIMS REGISTER

Impact : शौचालय नहीं था, जिससे दिक्कत हो रही थी, अब शौचालय बन गया है...

ग्राम-तीरों टोला धवाडांड, ब्लाक-जरीडी, जिला-बोकारो, झारखण्ड राज्य के शिवनारायण माथुर बता रहे हैं कि उन्होंने 21 जनवरी 2020 को सीजीनेट में एक समस्या रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनको शौचालय मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9905890480. (AR)

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: BOKARO IMPACT STORY JHARKHAND SHIVNARAYAN MATHUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »