स्वास्थ्य स्वर : खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, भुट्टा या मकई को खाने के बाद उसका जो हिस्सा बचता है, जिसे फेक दिया जाता है उसे मिट्टी के बर्तन में रखकर ढक लें और जला कर उसका राख बना लें, उसके बाद 2 चुटकी चूर्ण लेकर शहद के साथ मिला लें और सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन देते हैं, सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-गुढ़िया पदर, पंचायत-चित्तलगुरु, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से राजेश मंडावी बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है, 12 साल हो चुके हैं, कार्ड बनवाने के लिये उन्होंने आवेदन किया था लेकिन कार्ड नहीं बन रहा है, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता है जिसके कारण दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7647947438. सचिव@8889349626, सरपंच@9098791821, CEO@9406146436. (171310) (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय नहीं होने से शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है, शौचालय बनवाने में मदद करें...
डोंगरी पारा, ग्राम-पालानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारूराम कवासी पिता बुद्धराम बता रहे हैं कि उनके नाम से शौचालय नहीं आया है, शौचालय नहीं होने से दिक्कत होती है, शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है, उन्होंने इसके लिये सचिव के पास आवेदन किया है, 3 बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9691149170. सरपंच@7261877606, सचिव@7587204197. (171297) (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
नियन बाले आये न कन्ना सुगा री नानो...गोंडी गीत-
ग्राम-पारापुर, ब्लाक-लोहड़ीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लाकोराम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
कन्ना सुगा री नानो कन्ना सुगा री नानो-
माया मुसुबबाबो कन्ना सुगा री नानो-
येन बाले किस्टा कन्ना सुगा री नानो-
सीट बाले सा डोयो कन्ना सुगा री नानो-
नियन बाले आये न कन्ना सुगा री नानो... (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
जीवन यापन करने में दिक्कत हो रही है, पेंशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-पालम, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मिलकी बाई बता रही हैं उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, पत्ती का देहांत हुये 7 साल हो चुके हैं, उनका कहना है, पति और बहू का देहांत हो चुका है, उनकी एक पोती है जिसे वो पालती हैं, उनके पास खेती के लिये भूमि नहीं है, पेंशन नहीं मिल रहा है जीवन यापन करने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: सरपंच@7647007597. सपर्क नंबर@7647040492. (171286) (AR)



