Surajpur bultoo (bluetooth) Radio in hindi And Surgujiha language : 25th Dec 2018…

Today Rakesh Kumar and Parvati are presenting Surajpur Bultoo Radio in Hindi and Surgujiha languages in this latest edition with stories from Surajpur district of Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.

Posted on: Oct 15, 2018. Tags: BULTOO CG KUMAR PARVATI RADIO RAKESH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे इलाके का बांध टूट गया है, अधिकारी निरीक्षण किए है, लेकिन कोई काम नही हो रहा है...मदद की अपील

ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग में आवेदन किया, अधिकारी निरिक्षण कर चुके हैं लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : जिला जल संसाधन विभाग@9826132225, कलेक्टर@9826443377. शिवकुमार आयम@7049803307.

Posted on: Oct 14, 2018. Tags: CG PROBLEM SHIVKUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हम अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते है, यह एक औषधीय पौधा है..

ग्राम-सरहरी, ब्लाक, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी ग्रामवासी धर्मदेव से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि हम अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं,उसमें जल चढ़ाते हैं, बहुत पहले से ही लोग तुलसी का पौधा अपने घर में लगाते रहे हैं, तुलसी पर उनकी धार्मिक आस्था है, तुलसी एक औषधीय पौधा है, लेकिन जिनको जानकारी है, वे ही इसका उपयोग कर पाते हैं | धर्मदेव@9617641802.

Posted on: Oct 14, 2018. Tags: ) AMAR CG MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड में एक भी हैण्डपंप नही है गर्मी में पानी की समस्या होती है..

ग्राम पंचायत-रामपुर, पोस्ट-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधनी और मानकुवारी बता रही हैं, उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में पानी की समस्या है, वार्ड में पानी के लिए कुछ घरो में कुंए बने हैं, जिससे पानी उपयोग करते हैं, लेकिन गर्मी के समय कुंए सूख जाते हैं, जिससे पानी की समस्या बढ़ जाती है, गांव में 50 से अधिक जनसंख्या है और एक भी हैण्डपंप नही है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने अधिकरियो के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@8120171919, सरपंच@6264481658, सचिव 7697533053. बुधनी 8461037061.

Posted on: Oct 13, 2018. Tags: ) BUDHNI CG PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

मैंने 4 साल पहले शौचालय निर्माण का काम किया था, आज तक मजदूरी भुगतान नही हुआ.

ग्राम-रामपुर, प्रखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंदर सिंह बता रहे हैं, उन्होंने 4 साल पहले शौचालय निर्माण का काम 6 लोगो के सांथ मिलकर किया था, जिसका मजदूरी भुगतान नही हुआ, आवेदन करने पर अधिकारी गुमराह कर रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : CEO@9977407988. संपर्क नंबर@6267367827.

Posted on: Oct 13, 2018. Tags: ) CG RAMCHANDAR SINGH SONG SURAJPUR TOILET VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »