रोपा के लिए हाईब्रेड प्रमाणित बीज लाते हैं,लेई धान पुराने बीज बोते हैं,बियासी करने पर अच्छा हो�
ग्राम-बाकुलवाही ब्लॉक-छिन्द्गढ़ जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र कुमार हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को अपने खेती के बारे में बता रहे हैं कि अभी बरसात के समय धान कि खेती करेंगे रोपा और लेई धान बोते है लेई धान घर का पुराना बीज बोते है और रोपा के लिए क्रषि विभाग से हाईब्रेड प्रमाणित बीज लाते हैं लेई धान बोने के बाद जोताई करके बियासी करना पड़ता है जिससे पेड़ कि दुरी बन जाता है और ज्यादा मात्रा में होता है रोपा एक बार लगाने से हो जाता है रोपा लगाने से लेई धान से थोड़ा ज्यादा फसल होता है धान में गोबर खाद्य और कुछ डीएपी खाद्य डालते हैं जिससे धान पेड़ कि मोटापा बढ़ जाता है जमीन का उर्जा शक्ती और नमी बनी रहती है यूरिया डालने से जमीन को टाईट कर देता है इसलिए नहीं डालते और धान खाने के लिए भरपूर मात्रा में हो जाता है कुछ बेच भी देते हैं थोड़ा बहुत सब्जी लगा लेते हैं इसी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं:संपर्क नंबर @7587788085 CS
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: AGRICULTURE CHHIDGARH SUKMA CG RAJENDR KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
काया अलबेली अब ये थोड़े दिनन की काया...गीत-
दिल्ली से राजेश पाठक एक गीत सुना रहे हैं:
काया अलबेली अब ये थोड़े दिनन की काया-
ये काया चंदन की लकड़ी-
आग लगे जल जाये-
ये काया चंदन की लकड़ी-
ये काया है जा रे अब जाकर-
ये काया माटी का पुतला-
बूंद पड़े धुल जाये अब ये थोड़े दिनन की काया...
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER
गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होती है, पानी के व्यवस्था कराने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-झामरमाल, तहसील-लखनादोन, जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से गाँव के निवासी हरिराम कुमरे बता रहे हैं कि गाँव में गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होती है, गाँव में पानी की समस्या को लेकर लोगो ने पंचायत में बात को रखा, अधिकारियों के पास शिकायत किया लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9753842410. SDM@9425414345. कलेक्टर@7692220744. (AR)
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: HARIRAM KUMARE MP PHE PROBLEM SEONI SONG VICTIMS REGISTER WATER
स्वास्थ्य स्वर : दस्त बीमारी का घरेलू उपचार-
टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं, आम की गुठली को घिसकर माँ के दूध के साथ बच्चो को पिलाने से बच्चे का दस्त ठीक हो सकता है, बड़े व्यक्ति को आधा चम्मच चूर्ण सेवन कराने से दस्त में आराम मिल सकता हैं, संबंधित विषय पर जानकारी लेने के बाद नुस्खा उपयोग करें : संपर्क नंबर@9519520931.
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (घुमक्कड़ मार्क शैंड की कहानी)
बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज पटना, बिहार से अमिताभ कुमार दास आपको सुनाएंगे एक और घुमक्कड़ मार्क शैंड की कहानी, जिन्होंने हांथी पर सवार होकर बड़ी-बड़ी यात्राएं की और हांथियो के संरक्षण के लिए कई प्रयास किये| तो आज उनसे जुडी तमाम रोचक बातें आपको बताएंगे आपके अमिताभ अंकल | आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
