Impact : काम बंद होने से खाने की समस्या थी जो हल हो चुकी है-

वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से प्रेमा देवी बता रहे हैं कि वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 5 सदस्य हैं, उत्तर प्रदेश राज्य के फतेपुर जिले के रहने वाली हैं, मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण खाने, रहने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उनके समस्या का समाधान हो गया है अब वे खुश हैं और सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8552049401.

Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH PREMA DEVI PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: परिवार में 4 लोग है खाने की समस्या थी सीजीनेट में सन्देश भेजने से मदद मिल गई है...

बालासहाय रतन बालेराव् बता रहे है कि वे अहमदनगर कोश्पुरी (महाराष्ट्र) के रहने वाले है और अभी वे 2 साल से पुणे वाबुल एरिया में रह रहे है | वहां रहकर ड्राईवर का काम करते थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद हो गया है खाने के लिए उनके पास राशन नहीं था उनके परिवार में 4 लोग है | राशन नहीं था इसलिए उन लोगो को खाने की बहुत समस्या हो रही थी | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया और मदद मांगने के कुछ दिन बाद उनके समस्या का समाधान हो गया है वे सभी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@9822016566.

Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 5 सदस्य हैं, रहने और खाने की समस्या हो रही थी, समस्या का समाधान हो गया...

प्रियंका नगरी, वाघोली, पुणे (महाराष्ट्र) से नागेश भगवान भोसले बता रहे हैं वे अहमद नगर जिले के निवासी है अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 5 सदस्य हैं उन्हें रहने और खाने की समस्या हो रही है, किराये के मकान में रहते हैं, पैसे नहीं होने से दिक्कत हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उन्हें मदद मिली है जिसके लिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7517994497.

Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH NAGESH BHOSALE PUNE SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पाने से राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है...कृपया मदद करें-

गली न. 5, अपर इंजरा नगर, खड़के बस्ती, पुणे (महाराष्ट्र) से उषा जगेनन सिंदे बता रही है, घर में कमाने के लिये कोई नहीं है लॉकडाउन के कारण वे घर पर ही रहती हैं, काम नहीं कर पा रही हैं, जिससे घर में राशन की व्यवस्था नहीं हो पाती है, बच्चो के पालन पोषण में दिक्कत आ रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8308083556. (166951)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG USHA SINDE VICTIMS REGISTER

Impact: 7 सदस्य थे काम बंद होने से खाने में दिक्कत हो रही थी, अब राशन मिल गया है...

सांई सत्यम, खाण्डवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से शेषराज यादव बता रहे हैं वे परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 7 सदस्य हैं, काम बंद होने से दिक्कत हो रही है, घर में राशन नहीं है, उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी थी लेकिन मदद नहीं मिली है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया | अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें राशन मिल गया है अब वे खुश हैं| इसलिए सीजीनेट के साथियों और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सम्पर्क नंबर@9125158632.

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »