स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, तुलसी के पत्ते 4 नग, नीम के पत्ते 4 नग, गिलोय 10 ग्राम, लौंग 2 नग, इलायची 2 नग, जीरा 5 ग्राम, हल्दी एक चुटकी, सोंठ एक चुटकी लें, सभी को 300 ग्राम पानी में डालकर उबालें जब पानी 150 ग्राम रह जाये उसे हल्का ठण्डा कर लें और चाय की तरह सेवन करें, लाभ हो सकता है : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अनार का औषधीय उपयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनार का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, सिर दर्द होने पर अनार के आधा किलो पत्ते को छाया में सुखाकर आधा किलो सूखा धनिया मिला लें, उसके बाद 1 किलो गेहूं का आटा मिलाकर 2 किलो गाय के घी में भून लें, ठण्डा होने पर 4 किलो खांड मिला लें, उसके बाद प्रातःकाल 50 ग्राम मिश्रण दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लेने बाद ही नुस्खा उपयोग करें: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों के नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी गर्मी के दिनों के नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जामुन की छाल 50 ग्राम, आम की गुठली 50 ग्राम, आंवला 50 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें, उसके बाद जब नाक से खून बहने की समस्या होती है तो चूर्ण को पानी में घोलकर माथे पर और नाक के ऊपर लगायें| एसी दिक्कत होने पर व्यक्ति को लेटा दें और सिर पर ठण्डा पानी डालें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@6260764453. (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शारीरिक कमजोरी का जड़ी बूटी से उपचार-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल वैद्य रमाशंकर से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं, जड़ी बूटी से कमजोरी की दवा देते हैं, 10 साल से ये काम कर रहे हैं, ये जानकारी उन्होंने गाँव के बुजुर्ग व्यक्ति से प्राप्त की है जो इसके जानकर हैं, जिन लोगो को उन्होंने इसकी जानकारी दी उन्हें इसका लाभ मिला है, इसके विषय में और जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9009290215. (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: CG HEALTH RAIPUR RAMASHANKAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्भवती महिलाओं के पेट दर्द होने पर घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल गर्भवती महिलाओं के पेट में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, खरेटी के मूल का क्वाथ बनाकर उसमे सिद्ध तेलघ्रीत मिलाकर सुबह शाम पिलाने से लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले दिये नंबर पर संपर्क कर पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »