स्वास्थ्य स्वर : बिच्छु का जहर उतारने का घरेलु नुस्खा-
भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से बैद्य जोरूदसरू गुम्मा बिच्छु काटने से जहर उतारने के घरेलु नुस्खे बता रहे हैं कि कभी भी किसी व्यक्ति को बिच्छु काटे तो तुरंत मिट्टी का तेल लगाने से 10 मिनट के अन्दर जहर ख़त्म हो जाता है और इसके अलावा जड़ी भी जंगल से लाकर देते है और भी कई सारी बीमारियों का दवा देते हैं जैसे पेट दर्द का भी जड़ी जंगल से लाकर देते हैं यदि किसी व्यक्ति को ऐसे बिमारियों का सामना करना पड़े तो संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नम्बर@7588706270 (170294) CS
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH HEALTH JORUDASRU GUMMA SONG VICTIMS REGISTER
रंग बरसात हैं गुलाब छिड़कत हैं...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीना देवी एक गीत सुना रही हैं:
रंग बरसात हैं गुलाब छिड़कत हैं-
आज मोर बन्नी के ओलिया भरत हैं-
पापा उनकर देखय-
आजा उनकर देखाय-
आज मोर नतिनी के ओलिया डलत हैं-
रंग बरसात हैं गुलाब छिड़कत हैं-
आज मोर बन्नी के ओलिया भरत हैं...
Posted on: Jun 26, 2020. Tags: MP REWA RINA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टिबाधित हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, मदद करें...
जबलपुर मध्यप्रदेश से कालीचरण बता रहे हैं, दृष्टिबाधित दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने वाले धीरेंद्र चौहान अपने परिवार के साथ जबलपुर में लॉकडाउन में फंसे हैं, उन्हें राशन की समस्या हो रही हैं और आर्थिक दिक्कत हो रही हैं, उन्होंने सी एम हेल्पलाइन पर अपनी समस्या दर्ज करायी थी लेकिन उससे मदद नहीं मिली है, शिकायत संख्या है 11572893. वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9165170468, 9407529824. SDM@7999541040.
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JABALPUR KALICHARAN MP SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले में बिजली की समस्या है, आवेदन पर काम नहीं हो रहा है...
भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से रैनूमूरा मज्जी बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में बिजली की समस्या है, वे लोग दूसरे मोहल्ले से बिजली कनेक्ट कर बिजली उपयोग कर रहे हैं, इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन कुछ नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@92750600067.
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: ELECTRICITY GADCHIROLI MH PROBLEM RAINUMURA MAJJI SONG VICTIMS REGISTER
आही बरतिया तोर बजी हो बैंड बाजा...छत्तीसगढ़ी गीत-
संतोष कुमार सिदार एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
आही बरतिया तोर बजी हो बैंड बाजा-
ले जाही तोला बिठा के ओ-
कोनो तोरे दुलहा राजा-
मेहा कैसे जी हो रे-
तोर बिना रानी में हा कैसे जिहो रे-
आही बरतिया तोर बजी हो बैंड बाजा...
