5 साल हो गया गाँव में रात को बिजली कट जाती है, पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-कोलुहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी जियालाल, रामजनम, सुरेश और मानमती बता रहे हैं कि हमारे गाँव में बिजली की समस्या है, दिन में बिजली रहती है और रात में नहीं रहती है, कभी 6 बजे तो कभी 8 बजे बिजली कट जाती है, ये समस्या 5 साल से बनी है, जिससे महिलाओं को भोजन बनाने, बच्चों को पढ़ने-लिखने, लोगों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने विद्युत विभाग में आवेदन किया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है, आज भी वही स्थिती है, इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9575185741, सचिव@9753940327, विद्युत विभाग@9584990954. (रामराज साहू) संपर्क नंबर@7440813804.
Posted on: Sep 18, 2018. Tags: BIJLI CG JIYALAL PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
डेढ़ साल होने वाले हैं,आज तक समूह द्वारा दिये ईंट का पैसा भुगतान नहीं हुआ...मदद की अपील-
Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG PROBLEM SAHDRI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गाँव के दबंगों ने मुझे मारा, घर जला दिया, पत्नी के सांथ छेड़-छाड़ किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं...
ग्राम-जीगन, थाना-कुरावली, जिला-मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) से मुनेद्र कुमार बता रहे हैं, उनके गांव के दबंग गुंडे महेश, उमेश, पंकज और साथियो ने मिलकर उनको मारा, घर में आग लगा दिया और उनकी पत्नी के सांथ छेड़-छाड़ किया, जिसकी शिकायत उन्होंने CEO, पुलिस अधीक्षक, सभी संबंधित अधिकारियों के पास किया, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में भी गुहार लगाई है लेकिन किसी ने मदद नही की, वे परेशान हैं, इसलिए सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर आरोपी पर उचित कारवाही कराने में मदद करें : थाना अध्यक्ष@9454403924, SP@9454400295. संपर्क नंबर@7830300322, 6396493574.
Posted on: Sep 18, 2018. Tags: MAINPURI MUNEDRA KUMAR PROBLEM SONG UTTAR PRADESH VICTIMS REGISTER
गाँव में रोड की समस्या है, आवेदन करते हैं लेकिन स्वीकृति नहीं मिलती...मदद की अपील-
ग्राम-लुल, पंचायत-खोहिर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के सरपंच तेजबली प्रसाद बता रहे हैं, उनके गाँव में रोड की समस्या है, गाँव से खोहिर पंचायत 21 किलोमीटर दूर है, आने जाने में दिक्कत होती है, उन्होंने सड़क बनवाने के लिये आवेदन किया लेकिन वन विभाग द्वारा अनुमती नहीं मिल रही है, जिसके कारण सड़क नहीं बन पा रहा है, 4 गाँव के लोग इस समस्या से गुजर रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9685700111, 9826443377, जिला CEO@9977407988, 9425531215. संपर्क नंबर@8959128678.
Posted on: Sep 17, 2018. Tags: CG PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR TEJBALPRASAD VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती..
ग्राम-ईमलीपारा, पंचायत-पेंडारी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल वर्मा, हेमंतलाल वैस और अमर सिंह गोंड बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 हरिजन पारा में पानी की समस्या है, लगभग 6 सौ मीटर दूर से लोग पानी लाते हैं, लगभग 20 साल से ये समस्या बनी है, मोहल्ले में 15 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, पारा में हैण्डपंप के लिये उन्होंने आवेदन किया लेकिन आज तक कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सरपंच@8462997411, सचिव@8966840858, PHE@9599733942. (अमर सिंह गोंड) संपर्क नंबर@9174907106
