केले की खेती करते हैं और इसी से अपना परिवार चलाते हैं...

ग्राम-गुड़िया पदर, पंचायत-चीतलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू बता रहे हैं, गाँव जंगल के बीच बसा है आने जाने के रास्ता नहीं बना है, लोगो बड़ी मुस्किलो के बीच जीवन यापन करते हैं, वहां लोग केले की खेती करते हैं, ये जगह पहाड़ी पर बसा है, किसान कोसाराम मरकाम जो केले की खेती करते हैं, बता रहे हैं 2001 से खेती का काम कर रहे हैं, 2 एकड़ भूमि पर उन्होंने केले की खेती की है, उनका कहना है बाजार तक नहीं पहुंच पाने से केले ख़राब हो जाते हैं, इस खेती में गाँव के 40 परिवार शामिल है इसी से उनका घर का गुजारा होता है| (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेशाब नहीं होने की समस्या का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेशाब रुक जाने पर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, दूबी या दूबा को लेकर उसका पेस्ट बना लेना है, उसके बाद नाभि के नीचे लेप करना है इससे पेशाब नहीं होने की समस्या में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में पानी की समस्या है, दो किलोमीटर दूर से लाकर पीते है, शिकायत करने पर सुनते नहीं है...

ग्राम-रैली चुली मंझौली हरिजन बस्ती ब्लाक+जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से बेलाबाई, विजय कुमार बता रहें है कि उनके मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या हो रही है,उनका कहना है कि पानी लाने दो किलोमीटर से लाते है मोहले में 15 घर है इसके लिये हम लोग पंचायत में भी जाकर बोले लेकिन कोई सुनवाई नहीं रही है, इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वालें साथियों से मदद की अपील कर रहे कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@6263216428, सरपंच नम्बर@ 6265646758, सचिव नम्बर@9754762568, आवेदक नम्बर@8815455521. (171353) JS

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: BELABAI DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR WATER PROBLEM

एक गाँव की कहानी : गाँव का नाम पारापुर क्यों पड़ा...

ग्राम-पारापुर, जनपद पंचायत-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से मोहन यादव के साथ गाँव के साथी धर्मेन्द्र कुमार, विजय सिंह ठाकुर, उमा कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव का नाम पारापुर क्यों पड़ा ? उनके गाँव का नाम पारापुर इसलिए रखा गया क्योंकि 12 पारा का संग्रह है : पटेलपारा, बागमारा, कलारपारा, आमागुडा, पुजारीपारा, सितुडीपारा, दसियापारा, डेन्गापारा, बन्दामपारा, चिचुडीपारा, डूमरमुंडा, गुमरकोंटा ये पारे बहुत बड़े जगह में बसे है हर पारा 4-4 किलोमीटर की दुरी में बसे है और इसका मेन पारा डूमरमुंडा है | यहाँ पर 12 पारा होने के कारण पारापुर इसका नाम रख दिया है ये थी गाँव की कहानी |

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

पानी की समस्या है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-पटेलपारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जेठू और अरमेटी बता रहे हैं गाँव में पानी की समस्या है, लोग नाले का पानी पीते हैं, इसके लिये गाँव के सरपंच के पास आवेदन किये हैं लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निरकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587130861. सरपंच@6261877606, सचिव@7587204197. (171303) (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »