कार्यकर्त्ता और उपयोगकर्ता के बीच संपर्क और सूचनाओं के आदान-प्रदान का अच्छा प्लेटफार्म है...

जिला-भोपाल (मध्यप्रदेश) से सुनील सेन सीजीनेट के बारे में बता रहे हैं कि
सुनील एक दृष्टि बाधित व्यक्ति हैं और वह दिव्यंगो के लिए उपयोगी संस्थाओ से जुड़े हुए हैं| वे सीजीनेट के सभी साथियो का आभार व्यक्त कर रहे हैं, धन्यवाद दे हुये कह रहे हैं सीजीनेट के माध्यम से हमें ज्ञान वर्दक जानकारी मिलती है| कार्यकर्त्ता और उपयोगकर्ता के बिच संपर्क और सूचनाओं के आदान-प्रदान का अच्छा प्लेटफार्म है|इस निशुल्क सेवा का लाभ लेने के लिए इसका सही उपयोग करें| यह लोगो की अपनी समस्या, अपनी कहानी को व्यक्त करने का माध्यम है| (185358) GT

Posted on: Feb 23, 2021. Tags: BHOPAL MP STORY SUNIL

पीडितो का रजिस्टर : नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया-

ग्राम पंचायत-निबरा, पोस्ट-कोलर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सकलूराम नुरेटी बता रहे हैं, उनके घर में कुल 6 सदस्य हैं| वे आगे बता रहे है कि पुलिस वाले उनके घर आये और उन पर नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया| 1 साल जेल में रहे, उन्हें सरकार की तरफ से कोई सहयता नही मिली| इसलियें साथियों से मदद की अपील कर रहें है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क रामलाल नुरेटी@9406464239.(185208) GT

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: CG KANKER SAKLURAM NURETI VICTIM REGISTER

किस्मत वाले ओ हैं जिनकी मायें हैं...गीत-

लुधियाना ,पंजाब से निकेतन शर्मा गीत सुना रहे हैं:
कितना रुलाती है पास बुलाती है-
याद तुम्हारी जब-जब मुझको आती है-
माँ ओ माँ,माँ ओ माँ-
जिनके सर पे ममता की दुआयें हैं-
किस्मत वाले ओ हैं जिनकी मायें हैं-
जिस्म तो होता है पर जां नही होती-
उनसे पूंछो जिनकी माँ नही होती...(AR)

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: HINDI SONG

पीड़ितों का रजिस्टर: 15 दिन मै जेल में था केश लड़ने में मुझे बहुत पैसे लगे सरकार ने कोई मदद नही किया

ग्राम-मेड़ो, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) जेंती लाल बता रहे हैं कि वे 2002 में तेंदू पत्ता के फड़ मुंशी थे सभी पत्तों में आग लग जाने के कारण उन्हें ग्रिफ्तार किया गया, वे 15 दिन जेल में रहे| उनके जेल जाने के बाद घर की की परिस्थिति में बदलाव आया| उनके आय का कोई साधन नही था, इससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो थी| बाद में वकील की मदद से उन्हें जमानत मिली| जिसमे अधिक पैसे भी लगे जो गाँव के एक-दूसरे से उधारी मांगकर वकील के फीस का इंतजाम किया और अभी वे वापस अपने घर में है|

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: CG DURGUKONDAL KANKER VICTIM REGISTER

वनांचल स्वर: योनी रोग का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मानसिक रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, योनी में छोटे-छोटे दाने हो जाते है खुजली हो जाती है, रोगी को बहुत पीड़ा होती, आम वृक्ष छाल का रस, 15-30 ग्राम बकरी के दूध के साथ 1 सप्ताह सेवन करने से लाभ हो सकता है|
2. अमलतास का बिज को जल के साथ पिस कर उपदंस के जख्मों पर लेप करने लाभ हो सकता है|
3. अर्ग के जड़ के छाल को छाया में सुखा कर बारीक चूर्ण बना ले, 5 ग्राम चूर्ण पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (184949) GT

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: KEDARNATH PATEL KORIYA CG VANANCHAL SWARA

« View Newer Reports

View Older Reports »