जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी राय बता रहें है...

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट जनमत सर्वेक्षण पर अपनी राय बता रहें है आज से ठीक 40 साल पहले 1980 के साल में बारिश लगभग इसी समय नक्सली आन्दोलन के नेता दंडकारण्य के जंगलों में पहली बार आए थे | दंडकारण्य का जंगल जैसे आप जानते हैं आँध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा और मध्यप्रदेश यानी इन छ: राज्यों में फैला हुआ हैं |सरकारी आकड़ो के अनुसार पिछलें बीस सालों में माओवादियों और पुलिस के बीच चल रहीं है इस हिंसा में 12000 से अधिक लोग मारे गयें इसमें 2700 पुलिसकर्मी थे और शेष 9300 आम नागरिक| गैर सरकारी अनुमान के अनुसार मृतकों की संख्या इससे काफी अधिक हैं क्योकिं जंगल अंदर के इलाकों में हो रहीं हत्याओं की अक्सर रिपोर्टिंग नहीं होती| उपर्युक्त विषयानुसार बताएं जा रहें हैं यह एक राजनीतिक समस्या हैं मेरा यही रॉय है इस समस्या को समाधान करनें के लिए पुलिसकर्मी और माओवाद को आपस में बैठकर चर्चा करके इस समस्या को समाधान करना चाहिए : कन्हैयालाल केवट@9302262524 RK

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER

Impact : नगर पालिका वालो ने मजदूर आईडी मे गलत कोड डाल दिया, जो सन्देश रिकॉर्ड के बाद ठीक कर दिए गया...

अशोक विश्वकर्मा रोबोट चौराहा, रामकृष्ण बाग़ कालोनी, इंदौर में रहते है वे बता रहे है कि उनकी मजदूर आईडी मे नगर पालिका वालो ने गलत कोड डाल दिया था उसके लिए वे 15 दिनों से चक्कर काटे थे रोज आजकल-आजकल बोलकर उनको गुमराह कर रहे थे उनकी मजदूर आईडी नगर पालिका में पड़ी थी उसे बनाकर कम्पलीट नहीं कर रहे थे| राशन भी नहीं था खाने की समस्या हो रही थी इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कियें जिसके पश्चात् सीजीनेट के साथियों की सहयोग से 3-4 दिन के अन्दर में ही उनकी मजदूर आईडी नगर पालिका वालो ने गलत कोड डाल दिया था उसे ठीक कराने में मदद कियें इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है : अशोक विश्वकर्मा@7648044020 RK

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

कंकड़ चुनी-चुनी मंदिर बनाईं...भक्ति गीत-

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखंड) से अनिता देवी एक गीत सुना रहीं है :
कंकड़ चुनी-चुनी मंदिर बनाईं-
पत्थर तुड़ी के द्वार हो ये भोला-
आखियाँ गिरा तारे झर-झर भोरा हो-
दुखवा से भरण घाटे शरीर ये भोला...

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन लगने के कारण हमारें लिए खाने का राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

जिला-अमरावती (महाराष्ट्र) से चंद्रकांत वानखेड़े (दृष्टिबाधित) है वे बता रहें हैं महिला 10 तथा पुरुष 8 कुल 18 लोग है जो सभी दृष्टिबाधित है बताये जा रहें हैं की हम लोग सभी रेलवे स्टेशन में खिलौनें, सिंग दाने अन्य प्रकार की सामान बेच कर हम अपनी जीवन चला रहें थे लेकिन जब से लॉकडाउन लगने के कारण ट्रेन बंद कर दिए गया रेलवे स्टेशन बंद कर दिए गया जिसे हमारे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं हमारें लिए खाने को राशन नहीं रहा हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वालें सथियों से अनुरोध कर रहें है अधिकारीयों से संपर्क करके हमें राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क@9130849023, कलेक्टर@0721-2665573, शेलेश नेवल(IAS)@7212662112, (174235) RK

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चेचक माता का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल चेचक माता का घरेलू उपचार बता रहे हैं, (खूबकला) के बीज को पीसकर काढ़ा बना ले और उसे रोगी व्यक्ति के कपडे को उसी काढ़ा से रंगे दे और उसी रंगे कपड़े को पहना दे जो चेचक माता से अगर जलन हो रहा हैं या उभर रहा होगा उसमे आराम मिलता हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : संपर्क@9826040015 (174234) RK

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »