भोले डमरू बजा दो एक बार हमारी गलियों में...भजन गीत-

नगर पंचायत-मनेंद्रगढ़, जिला-कोरिया, छत्तीसगढ़ से सरोज गुप्ता एक गीत सुना रही है:
भोले डमरू बजा दो एक बार हमारी गलियों में-
हमारी गलियों,हमारी गलियों में-
भोले डमरू बजा दो एकबार हमारी गलियों में...

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: BHAJAN SONG KOREYA CG SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

अरे हाय रे, हाय रे सत्संग नाचे...भजन-

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
अरे हाय रे, हाय रे सत्संग नाचे-
ठाकुर जी के भजन का गा के-
हाय रे सत्संग नाचे-
ठाकुर जी जिये मारे तीन गो काम-
ये दुनिया जन ईष्ट भिती की करो सतनाम-
घर घर बनाये सदाचार हाय रे सत्संग नाचे... (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: BALRAMPUR CG NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

आवेदन करते हैं, राशन कार्ड नहीं बन रहा है...

पालानार, डोंगरी पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समरू राम कवासी बता रहे हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है, कई बार आवेदन दे चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता हैं, जीवन यापन करने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691149170. सरपंच@6261877606, सचिव@7587204197. (171307) (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

तोला करमा नचाहूँ मोर गाँव के ओ...गीत-

विकासखण्ड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
आना गोदना गोदाले मोर नाव के ओ-
तोला करमा नचाहूँ मोर गाँव के ओ-
चूड़ी तोर खुनुर खुनुर, पैरी तोर छुनुर छुनुर-
मन भौरा ला मता डारे रे-
आना गोदना गोदाले मोर नाव के ओ-
तोला करमा नचाहूँ मोर गाँव के ओ... (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: CG RAIGARH SANTOSH KUMAR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

झरने का पानी पीते हैं, कई साल से हैण्डपंप के लिये आवेदन कर रहे हैं, सुनवाई नहीं होती है-

ग्राम-गुड़िया पदर, पंचायत-चीतलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू गाँव के लोगो की पानी की समस्या के बारे में जानकारी दे रहे हैं, निवासी शंकर बारसे बता रहे हैं, गाँव के लोग झरने का पानी पीते है जो नाले से गुजरता है, जब से वे जानते है तब से लोगो नाले से पानी उपयोग कर रहे हैं उनकी उम्र 20 वर्ष है, बरसात में किनारे पर कुआ बनाकर पानी को साफ कर उपयोग करते हैं, पानी मटमैला होता है, दूर से पानी लाना होता है, पानी लाते वक्त कई बार फिसलकर गिर जाते हैं, उन्होंने गाँव में हैण्डपंप के लिये मांग किया था लेकिन सुनवाई नहीं हुईA इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691027128. सचिव@8889349626, सरपंच@9098791821, CEO@9406146436. (171304) (AR)

Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »