बाघमारा पारा गाँव के नाम की कहानी...
ग्राम-बाघमारा पारा, पंचायत-पारापुर, ब्लाक-लोहंदीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगल यादव बता रहे हैं कि गाँव का नाम बाघमारा कैसे पड़ा, उनकी दादी माँ एक दिन धान कूट रही थी तभी घर में बाघ आ गया और दादी मा ने उस बाभ को मूसल से मार दिया तब से उस गाँव का नाम बाघमारा पड़ा है, ये 5 पीढ़ी पहले हुआ था उनका कहना है, जब घर ठीक से नहीं हुआ करते थे, पूरा जंगल का इलाका था, इस तरह से गाँव का नाम बाघमारा पारा पड़ा और आज भी उसी नाम से गाँव को जाना जाता है : संपर्क नंबर@9381279687. (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
सडांडे किल कुलो भुलका नोनी...हल्बी गीत-
गुरडूमरमुंडा पारा, तहसील-लोहंदीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चमोराम एक हल्बी गीत सुना रहे हैं:
सडांडे किल कुलो भुलका नोनी-
जांडे केलू को भुलका रो-
सता डांडी चो फिर से नोनी-
फिर से नोनी डोंगरी मुंडी चो डोयना-
लाला बोलो ले स्वर ले नोनी-
लाला बोलो ले स्वर ले रो... (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
देवी देवा ला जागय हो भाई...गीत-
ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
जय सेवा जय बड़ा देव सुमरियो-
ये रे गोंडवाना बेटा धन रे गोंडवाना बेटा-
देवी देवा ला जागय हो भाई-
जय सेवा जय बड़ा देव सुमरियो-
जय बड़ा देव की महिमा बड़ी है-
ये रे गोंडवाना बेटा धन रे गोंडवाना बेटा-
देवी देवा ला जागय हो भाई... (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: CG RAIGARH SAMIR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम बीमारी के उपचार में काली मिर्च का प्रयोग...
सेतुगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी काली मिर्च का औषधीय प्रयोग बता रहे हैं, काली मिर्च का चूर्ण आधा चम्मच और शहद आधा चम्मच मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करने से खांसी, जुकाम और साँस की समस्या में लाभ हो सकता है, दूसरा काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच एक गिलास दूध के साथ रात को सेवन करने से जुकाम में लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028. (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
बेल तरी बेलन, बेलन तरी डोर...ददरिया गीत-
रेखा मुंडे थाना-खैरागढ़, जिला-राजनंदगाँव, छत्तीसगढ़ से ददरिया सुना रही है:
बेल तरी बेलन, बेलन तरी डोर-
आँहु डोगरी मा, सजन भाई मोर-
जान पाहि मोला, ले जाही राजा तोला...

