छोटा बच्चा जानके न कोई आंख दिखाना रे...गीत-

निकेतन शर्मा पंजाब से एक गीत सुना रहे है:
छोटा बच्चा जानके न कोई आंख दिखाना रे-
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब-
अक्ला का बच्चा समझ के न हमको समझाना रे-
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब-
डोली सूरत जान के हम को न टकराना रे-
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब...(GM)

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: HINDI SONG NIKETAN SHARMA PUNJAB

पीडितो का रजिस्टर : मुझे नक्सली समझकर 2 साल तक जेल में रखे, परिवार वालो को बहुत समस्या हुई...

ग्राम-कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रांझीराम दुग्गा बता रहे हैं कि 2014 में पुलिस वालों ने उन्हें नक्सली समझकर जेल भेज दिया, वे 2 साल जेल में रहे, उनके घर में 4 सदस्य थे| उनके घर वाले उस दौरान बहुत परेशान रहते थे, उनका काफी खर्च भी हुआ|सरकार की तरफ से उनको कोई भी सहयोग नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9302532044,

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG KANKER RANJHIRAM DUGGA VICTIM REGISTER

पीडितो का रजिस्टर : मुझे जेल से छुड़ाने के लिए 50 हजार खर्च करने पड़े, सरकार से कोई मदद नहीं मिली..

ग्राम- कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से पंचूराम दुग्गा बता रहें है कि 2014 की एक शाम लगभग 6 बजे के आसपास पुलिस वाले उनके घर आए| पुलिस को शक था कि पंचुराम नक्सली गतिविधियों में शामिल हैं| उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया, वह 3 साल तक जेल में रहा| कचहरी के चक्कर काटने में उनके परिवार को 50 हजार रूपए खर्च करने पड़े, उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिली है इसलिए उन्होंने सभी साथियों से मदद की अपील की है|

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG KANKER PANCHURAM DUGGA VICTIM REGISTER

पीडितो का रजिस्टर : मेरे ऊपर झूठा केस बनाकर जेल ले गये, जेल से निकालने में डेढ़ लाख लगा सरकार से मदद न

ग्राम पंचायत-भैंसासुर, (पारासातधार) ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से जीतेन्द्र समरत बता रहे हैं कि वे घर में सोये थे, पुलिस वाले रात में आये और उठाकर ले गये| उन्होंने उनके साथ मारपीट भी किये| जंगल में पकड़ा गया है बोलकर झूठा केस बनाया| उनकी गैरहाजिरी में उनके घर वालो को घर चलाने में बहुत दिक्कत होती थी| उन्हें छुड़ाने में डेढ लाख रुपये के आसपास खर्च हुआ था, लेकिन सरकार ने उनकी कोई मदद नही की इसलिए सभी साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9691894296.

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG JITENDRA SAMRT KANKER VICTIM REGISTER

वो मेरे साथ सदा रहता हैं...यीशु मसीह गीत-

(झारखंड) से उमा यीशु मसीह गीत सुना रही हैं:
वो खुदा हैं-
वो मेरे साथ सदा रहता हैं-
हौसला मेरा मुसीबत में बढ़ा देता हैं-
लेके जाता हैं खुद मुझे वो चरागाहो में-
वही हरियाली से बिछाता हैं मेरी राहो में...(RM)

Posted on: Feb 23, 2021. Tags: BHAKTI SONG JHARKHAND

« View Newer Reports

View Older Reports »