हमारे बैगा गाँव में किसी भी परिवार को गैस टंकी चूल्हा अब तक नही दिया, कृपया मदद करें...
आवास पारा, ग्राम-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुखी राम बता रहे है हमारे बैगा पारा में बैगा परिवारों के करीबन 50 घर है. जिनको की उज्वला योजना के तहत मिलने वाला गैस टंकी एवं चूल्हा नही मिला है| लगभग योजना के दो तीन साल हो गयें लेकिन हमको नही मिल रहा है. पंचायत सचिव को बोलते है पर ध्यान नहीं दे रहे है, जब सबको मिल रहा है तो हम बैगा लोगों को क्यों नही दे रहे है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि कृपया गैस टंकी एवं चूल्हा दिलाने में मदद करे. इस नम्बर पर फोन कर दबाव बनाएं: सचिव@9755927426. संपर्क@7746820229.
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
काबर भीजे रे संवरिया सावन भादों के जे...सरगुजिया डोमकच गीत
ग्राम पंचायत-चंद्रेली, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ी) से रामधनी एक सरगुजिया डोमकच गीत सुना रहे हैं:
काबर भीजे रे संवरिया सावन भादों के जे-
बरसात है पानी हाय रे तोर जवानी-
कैसे हिलोर मारे न-
काखर भीजे भैया लाली पगरिया-
काखर भीजे भैया लाली केशरिया-
रसिया के भीजे भैया लाली पगरिया-
सांवरो के भीजे भैया लाली केशरिया...
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: RAMDHANI SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन दे रहा, कोई ध्यान नही दे रहे, कृपया मदद करे...
आवास पारा, ग्राम-कूकदूर, तहसील-पंडरिया,जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण सोनवानी बता रहे है. पिछले दो साल से अलग अपने परिवार के साथ रहता हूँ, राशनकार्ड बनवाने के लिए 7-8 बार आवेदन दे चूका हूँ परन्तु अभी तक नही बन रहा है, मै गरीब मजदूर हूँ अभी दूकान से चावल लेकर गुजारा करता हूँ, सरपंच सचिव बोलते है अभी नही बनेगा बाद में बनेगा कह कर कागज वापसी आ जाते है. कृपया राशनकार्ड बनवाने में मदद करे. आप दिए गयें इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: सचिव@9589808588, सरपंच@9630019712.मिथिलेश माणिकपुरी
@8964973228.
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
पूरे गाँव ने शौचालय निर्माण का काम किया, मजदूरी का पैसा दो साल हो गए, नही दिया है...
बिरजू नगर, ग्राम-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोनसिंह, भद्दू सिंह बता रहे है शौचालय बनाने का काम किया था जिसका पैसा अभी तक नही मिला है| पंचायत में शौचालय का काम किया था, दो साल हो गयें एक रुपया नही दिया है, 5 दिन काम किया है जिसका भुगतान बाकी है, इस संदर्भ में सरपंच से शिकायत करते है तो वह कहते है, सचिव करेगा लेकिन वह भी इस ओर ध्यान नही दे रहे है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कृपया काम का पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इस नम्बर पर फोन करे: सचिव@9755927426. संपर्क@9285305688.
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
प्रधान शिक्षक स्कूल में आकर सोते रहते हैं, मध्यान्ह भोजन का फर्जी बिल बनाते हैं: आरोप...
ग्राम-हरिन छपरा, विकासखण्ड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से राजेश माणिकपुरी प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सुंदरलाल भट्ट के उपर आरोप लगा रहे है कि श्री भट्ट के द्वारा पढ़ाने की बजाय शाला में दिनभर सोए रहते है, मध्यान्ह भोजन में बच्चों के उपस्थिति को बढा कर दर्शाया जाता है| इसकी शिकायत एस.डी.एम. बोड़ला से 29-09-2017 को एवं कलेक्टर जन दर्शन में 11- 10-2012 को भी की गई, पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुआ है. शाला में कुल छात्रों की संख्या 150 है. इन नम्बरों पर फ़ोन करे. S.D.M@9435564563, शिक्षा अधिकारी@9425558663. राजेश माणिकपुरी@9009711747.



