राम को कोई खबर लेता भी नहीं है...गीत-
ग्राम-कोटवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सन्नो देवी एक गीत सुना रही हैं:
राम को कोई खबर लेता भी नहीं है-
राम बिना मुझसे रहो जाता नहीं-
राम को कोई खबर लेता भी नहीं है-
राम बिना मुझसे रहो जाता नहीं... (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: MP REWA SANNO DEVI SONG VICTIMS REGISTER
मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, दवाओं का छिड़काव और मच्छरदानी दिलाने में सहयोग करें...
ग्राम-बितनपुर, पंचायत-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में मच्छरों के प्रकोप से होने वाली समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी मुकेश कुमार परस्ते बता रहे हैं कि बारिश के होने से गाँव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि इसके नियंत्रण के लिये मच्छरदानी वितरण किया जाये और दवाओं का छिड़काव किया जाये और कुआँ में जो गंदा पानी हो चुका है, उसे साफ करने के लिये दवा डाला जाये जिससे निवासी बीमार न हों| संपर्क नंबर@9754815101. कलेक्टर@6266562658. (170378) (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: DINDORI HEALTH MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
शिव गौरी नौ निहाल बड़ी नंदी में चढ़िके...गीत-
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से रेखा मुंडे एक भजन सुना रहे हैं:
शिव गौरी नौ निहाल बड़ी नंदी में चढ़िके-
सज के चले जी बारात-
ये नदी वाले सज के चले जी बारात-
सज के चले कैलासी, कैलास के निवासी-
कोई ढोलक झांझ बजाये, जोगनिया गीत गाये-
आनी बानी के किसिम किसिम के दुलहा समराय-
सज के चले जी बारात... (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON REKHA MUNDE SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कोरोना संक्रमण से बचने के लिये सावधानी...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कोरोना से बचाव तरीका और सावधानी बता रहे हैं, मास्क के साथ त्वचा का देखभाल करें, चेहरे को अच्छे से धोयें, हल्का तेल लगायें, तेज धूप से बचें, मास्क ज्यादा ढीला और ज्यादा टाईट नहीं होना चाहिये, वो मास्क जो कम समय के लिये यूज़ करने वाला होता है, उसे हर रोज बदलें, कपड़े के मास्क को साबुन से धुलकर उपयोग करें, गुनगुना पानी पियें, दूध के हल्दी डालकर पियें, गर्म चीज सेवन करें, ठण्डी से बचे, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (AR)
Posted on: Jun 27, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मईया के दर्शन करा दो पिया...गीत-
बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भूमिका एक गीत सुना रही हैं:
पल पल न माने मोरे जिया-
मईया के दर्शन करा दो पिया-
मईया हमारी चुनरी की दीवानी-
सर पे ओढ़ी चुन्नट रानी-
मईया हमारी बिंदिया की दीवानी-
पल पल न माने मोरे जिया-
मईया के दर्शन करा दो पिया... (AR)
