स्वास्थ्य स्वर : बेल की पत्ती से शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय डायबिटीज का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बेल जिसको पूजा में उपयोग करते हैं, बेल के 5 पत्ते लेकर शुगर का रोगी प्रतिदिन सेवन करे तो उसे लाभ मिल सकता है, इसका सेवन सुबह शाम करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 01, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (तरक़ीब खेल की)

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे कहानी “तरक़ीब खेल की”| इसे अपनी आवाज़ दी है आईआईटी दिल्ली की शोध छात्रा तनूजा निगम ने |  कहानी के लेखक हैं पवन चौहान और इसे हमने लिया है अनुराग ट्रस्ट की त्रैमासिक बाल पत्रिका “कोंपल” से| आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं | 

Posted on: Jun 30, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का हैण्डपम्प ख़राब है, नाले का पानी लाकर पीते है, कृपया मदद करें...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) ग्राम-लोनी पंचायत-छातैनी से सुषमा के साथ में रेनू और रोशनी बता रही है कि उनके गाँव का हैण्डपम्प 5-6 साल से ख़राब पड़ा हुआ है, पानी लाने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है पानी के लिए बहुत दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की समस्या का समाधान करने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9307820436 P.H.E@7047603166. JS

Posted on: Jun 30, 2020. Tags: AND RENU REWA MP ROSHANI SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हम दोनों पति पत्नी नेत्रहीन है, पत्नी का देहांत हो गया है जनधन योजना का कोई लाभ नही मिला.....

मुन्नूलाल पटेल पिता-श्री लल्ला पटेल ग्राम-खैरा पोष्ट-इटमा तहसील-मैहर जिला-सतना (मध्यप्रदेश) के निवासी है बता रहे हैं कि वे जन्म से नेत्रहीन हैं उनका विवाह सन 2012 में हुआ था इनके पत्नी का नाम गुलाब बाई पटेल थी वो भी आँख से विकलांग और मेंटली विकलांग थी इनको जनधन योजना शाखा वाले ने बोला कि जनधन योजना में खाता खुलवावो तो इसका लाभ मिलेगा तो इन्होने जनधन योजना में खाता खुलवाया और वे ये नहीं बताया कि इसका पैसा कटेगा तभी इसका लाभ मिलेगा तो इनका पैसा नहीं कटा और 31 मार्च 2020 को इनके पत्नी का देहांत हो गई 3 महीने से जनधन योजना का लाभ के लिए चक्कर लगाने पर बोल रहा है कि खाता में पैसा न होने से अब इसका लाभ नहीं मिलेगा इनका 2 वर्ष का बच्चा है थोड़ा बहुत गा-बजाकर अपना गुजारा करते थे बच्चे के कारण अब वो भी नहीं कर पाते बहुत परेशान हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके इन्हें जनधन योजना व् सम्बल योजना का लाभ दिलवाने में मदद करें:संपर्क नम्बर @9302987742 सरपंच @9009377153 ब्लॉक CEO @8817052149 जनधन शाखा @9926774967 (170592) CS

Posted on: Jun 30, 2020. Tags: MAIHAR SATNA MP MUNNULAL PATEL PROLEM SONG VICTIMS REGISTER

जो तू मिटाना चाहे जीवन कि त्रिष्णा....भजन गीत-

डगेस्वर यादव जिला-अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़) से हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक भजन गीत सुना रहे हैं:
जो तू मिटाना चाहे जीवन कि त्रिष्णा-
जो तू मिटाना चाहे जीवन कि त्रिष्णा-
सुबह-शाम बोल बन्दे कृष्णा कृष्णा कृष्णा-
सुबह-शाम बोल बन्दे कृष्णा कृष्णा कृष्णा-
हरी नाम पावन पावन श्री राम प्यारा प्यारा CS

Posted on: Jun 30, 2020. Tags: AMBIKAPUR CG DAGESWAR YADAV HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »