1 साल हो गया पुल में काम किये पैसा नहीं मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-मड़ागड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से धनाजी कोराम बता रहे हैं कि 26 दिन पुल निर्माण में काम किये थे उसका मजदूरी नहीं मिला है, मुंशी ठेकेदार से बोले वे बोलते हैं मिल जायेगा लेकिन आज तक नहीं मिला 1 साल हो गया है, कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसीलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज़्यादा फोन कर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7648013504. मुंशी@9415593242.

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG DHANAJI KORAM NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-केरलापाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन उसेण्डी बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 केरलापाल से गोटुलपारा तक 15 साल पहले से कच्ची सड़क है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत परशानी होती है, उन्होनें सचिव सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / मोहन उसेण्डी@8309132536. सरपंच@9406306917, सचिव@7587214530.

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG MOHAN USENDI NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप नहीं है दूर से पानी लाना पड़ता है...कृपया मदद करें-

ग्राम-आमासरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिरसाही और वीरेंद्र प्रसाद बता रहे हैं, गरांजीपारा और साहूपारा में पानी की समस्या है पारा जो हैण्डपंप लगा है उसमे पिछले 2-3 महिनों से बहुत कम पानी निकलता है जिससे पानी की समस्या हो जाती है, यहाँ पर लगभग 60 परिवार रहते है, जिनको परेशानी होती है इस संदर्भ में सरपंच सचिव को कई बार बोले हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये गये नंबर पर अधिकारीयों से बात कर मदद करे: PHE@9425593923. सरपंच@7067579885, सचिव@9479023981. संपर्क नंबर@7640058225.

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत...कविता-

ग्राम पंचायत-छैरीबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से वर्षा उसेण्डी, कंचन और शशि सलाम एक कविता सुना रहे हैं :
मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत-
धरती की शान तू है मनु की संतान-
तेरे मुट्ठियों में बंद तूफान है रे-
तू जो चाहे पर्वत पहाड़ो को फोड़ दे-
मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत मानो...

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG NARAYANPUR SONG SUKHDAI MATRA VICTIMS REGISTER

अमर हमारी धरती माता अमर हमारी गान है...कविता-

ग्राम-छिंदबेड़ा, पंचायत-भाठपाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरोज नेताम और प्रतिमा एक कविता सुना रहे हैं :
अमर हमारी धरती माता अमर हमारी गान हैं-
हम ना रुकेंगे हम ना झुकेंगे हम भारत की शान हैं-
देश में प्राणों से प्यारा सबकी सेवा धर्म हमारा-
भारत का उत्थान करेंगे कभी किसी से नहीं डरें-
भारत के उत्थान हैं हम भारत के शान हैं-
अमर हमारी धरती माता अमर हमारी गान है...

Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG HARINAM MARKO NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »