सुंदर शरिरिया अगिया में जरे लय राम...गीत-

सेक्टर C, राजनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह निर्गुण गीत सुना रहे हैं:
एक दिन नदी के तीरे-
जात रहनी धीरे-धीरे-
हम आके देखनी-
सुंदर शरिरिया अगिया में जरे लय राम-
बंसवा के लेई बीमाना-
घट अइनी चारी जाना मुहबा पर अगिया...

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: ANUPPUR MARKANDE SINGH MP SONG

स्वासथ्य स्वर: हार्ट बीमार का जानकारी दे रहे है,

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी साथ में हेमंत यदु अगरियाबन से हार्ट के बारे में बता रहे हैं, किसी को हार्ट बीमार है उनके लिए उनको परहेज करना पड़ेगा| मांसाहारी का प्रयोग नहीं करना है| शाराब का प्रयोग नहीं करना है|
औषधी में अर्जुन का छाल और दाल चीनी दोनों को मिलकर काढ़ा बना कर शाम-सुबह ले सकते हैं| मात्रा एक चम्मच अर्जुन छाल का चूर्ण और दो चम्मच दाल चीनी दोनों को मिलाकर काढ़ा बना कर शाम-सुबह पिने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9399228287.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: CG DIPARTMENT HELTH RAIPUR

हमारे जमीन का नामांकन दर्ज नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-

अमृतलाल यादव, पिता सुखलाल,ग्राम पंचायत-जोलगी, वार्ड क्रमांक 01, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) बता रहे हैं उनके पिता जी के नाम से जमीन है| उस जमीन को नामांकन दर्ज नहीं हो रहा हैं 2016 से आवेदन लगा रहे है, इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक नहीं हो पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9977741285.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BHARTPUR CG KORIYA LAIND PROBLEM

चावल बोकर घर लाते हैं पहाड़ को पार करने में बहुत दिक्कत होती है की है

ग्राम पंचायत चितापूर (सर्गीपारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनबती जी अपने गाँव की समस्या के विषय में बता रही है कि इनके गाँव में ३० परिवार है और ग्राम पंचायत इस गाँव से काफी दूर है| आने-जाने के रास्ते में पहाड़ भी पड़ता है| इस पहाड़ को पार करके ही लोग पंचायत जाते हैं और चावल बोकर घर लाते हैं| पहाड़ को पार करने में बहुत दिक्कत होती है अगर दुर गाँव से जाने की कोशिश करेंगे तो 10 किमी. पड़ता है|इनकी मांग है की इस गाँव में सड़क बना जाए जिससे लोगों को पंचायत से चावल लाने में आसानी हो| संपर्कनंबर@9343610882, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095374

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA MANBATI CHITAPUR PROBLEM ROAD SARGIPARA

गाँव के लोग पीने के पानी के लिए तालाब में जाते है कृपया नए बोरिंग को लेकर का रहे हैं अपील-

ग्राम-अलवा कोटवारपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतु मंडावी जी सीजी नेट के श्रोताओं को गाँव की समस्या के बारे में बता रहे हैं इनके गाँव में एक ही बोरिग है| इसी एक बोरिंग से गाँव के सभी लोग पानी पीते हैं, किन्तु कुछ सालों से यह बोरिंग खराब हो गई है| गाँव के लोग पीने के पानी के लिए तालाब में जाते है| इनका कहना है की बोरिंग खराब होने से लोगों को तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं|जिससे लोगों को बहुत सी बीमारियों काभी डर रहता है| कृपया इस समस्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए इन नंबर पर संपर्क कर मदद का प्रयास करें|संपर्क नंबर @9131366124, सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA HANDPUMP PROBLEM SANTU MANDAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »