लॉकडाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
अनीता यादव उत्तरप्रदेश की रहने वाली है अभी वो कावडे बस्ती वागोली पुणे में रह रही है लॉकडाउन के कारण उनको राशन की समस्या हो रही है | उनके पास राशन नहीं है | सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके उनको राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9356883162. (167182)
Posted on: May 15, 2020. Tags: ANITA YADAV CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाइये कि क्वारेंटाइन में रखे हम लोगों के भोजन की व्यवस्था करें...
मेरा नाम राहुल यादव है | मैं अभी ग्राम फुलमजरा, पंचायत कोनी, थाना अतरैला, ब्लॉक जबा, जिला रीवा, मध्यप्रदेश से बोल रहा हूँ | हम 5 लोग 2 दिन पहले पूना महाराष्ट्र से आए हैं | हमें 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन में रखा गया है पर यहां खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है | अधिकारी कहते हैं शासन ने हमारे लिए खाने की कोई व्यवस्था नहीं की है | दो दिन से नहाए भी नहीं हैं | कृपया जबा के सी ई ओ को @940780 3480 और सचिव को @8878620516 पर फोन कर दबाव बनाइये कि वे क्वारेंटाइनमें रखे लोगों के भोजन की व्यवस्था करें, हम पूना में भूखों मर रहे थे घर लौटकर यहाँ भी वही हाल है | राहुल यादव @7581882010/7389660917 (167420)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA
पुणे : चन्दन नगर कराडी पुणे में परिवार के साथ रहता हूँ, लॉकडाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है...
प्रवीण मसराम जिला नागपुर, तलनीहीरापुर के रहने वाले है, लेकीन अभी चन्दन नगर कराडी पुणे में उनके परिवार के साथ रह रहे है | वे ओला उबर में ड्राईवर का काम करते है लेकिन लॉकडाउन के कारण 2 महीने से काम बंद है | इसलिए उनको खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है | राशन भी नहीं है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके उनको राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7774002210. (167172)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PRAVEEN MASRAM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
हम दोनों दृष्टिहीन हैं, 3 बच्चे हैं, लोकडाउन से काम बंद हो गया है, खाने को घर में कुछ भी नहीं है
मकान नंबर 225, गली नंबर 10, प्रेमनगर, नथ्थूपुरा, बुराड़ी, दिल्ली से मनोहर बर्मा बता रहे हैं कि वे और उनकी पत्नी दृष्टिहीन है पहले अगरबत्ती का काम करते थे अगरबत्ती बेचकर घर चल जाता था पर लोकडाउन के बाद रोजगार की कमी है अब धंदे बंद होने से परिवार सहित खाने पीने की बड़ी समस्या हो रही है, 3 बच्चे हैं. एक 6 माह की बेटी है और 8 तथा 10 साल के दो बच्चे हैं, तीन माह से मकान का किराया नहीं दिया है, घर में राशन, गैस नहीं है इसलिए सी जी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सम्पर्क नंबर@ 9205305086 [167441]
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI
दो महीने से हरिद्वार में फंसे हैं, अब कंपनी फिर से शुरू तो हुई है पर अब वे काम पर नहीं ले रहे हैं...
करमजीत बस्ती जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं | कंपनी में काम करने 10 लोगों के साथ हरिद्वार उत्तराखंड में आये थे | दो महीने से लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद थी | अब कंपनी में काम शुरू हुआ है पर कंपनी उनको काम पर वापस नहीं ले रही है | घर से पैसे मंगाकर किसी तरह राशन का जुगाड़ कर रहे थे पर अब वो भी ख़तम हो रहा है | वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | करमजीत @9627232455 (166499)
