दाई मोर पथरा के भगवान...भक्ति गीत-

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से मानस राम यादव भक्ति गीत सुना रहे हैं:
दाई मोर पथरा के भगवान-
हे दाई मोरे पथरा के भगवान-
कोनो ला तैय जुलया बनाये-
कोनो ला धनवान तोही ला-
मैं जानेंव दाई मोर पथरा के भगवान...(RM)

Posted on: Feb 27, 2021. Tags: BHAKTI SONG CG JANJGIRCHAMPA

वनांचल स्वर: घटते जंगल बढ़ती परेशानियां...

ग्राम-हिटारकसा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नारायण सिंह साहू बताते हैं कि उनके गांव में आए दिन भालू आ जाते हैं। अभी तक जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन भालू अक्सर गन्ने और सब्जी की फसल को खराब कर देते हैं। ग्रामीण कभी भी भालुओं को नुक्सान नहीं पहुँचाते। जंगल कम होने की वजह से वहां फल-सब्जी नहीं मिलता जिस वजह से भालू गांव में भोजन की तलाश में आ जातें हैं। हम लोगो ने गांव में एक वन समिति बनाई है, जो ग्रामीणों को वन के पेड़ों की कटाई करने से रोकते हैं। हमारे गांव में अब जंगल नहीं है बस कुछ झाड़ियां ही बची हैं। संपर्क@9424182008. (RM)

Posted on: Feb 27, 2021. Tags: CG KANKER NARAYANSINGH SAHU VANANCHAL SWARA

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सल समर्थक होने का आरोप लगाकर जेल भेजा गया था-

ग्राम-मेड़ो, पोस्ट-खोदापाका, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उदय सिंह पोटाई बता रहे हैं, रात को वे अपने घर में आराम कर रहे थे, तभी पुलिस वाले आये और उन्हें गिरफ्तार कर दुर्गुकोंदल थाने ले गये| थाने में पुलिस वालों ने उनके साथ मारपीट की, उन पर नक्सल समर्थक होने का आरोप लगाया गया| उसके बाद 6 माह की सजा हुई| मामले की वकालत के लिये 20 हजार रुपये खर्च लगा| संपर्क नंबर@8770371674. (185526) RM

Posted on: Feb 27, 2021. Tags: CG KANKER VICTIM STORY

पीड़ितों का रजिस्टर

ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-उतर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से जगदेव मंडावी बता रहे हैं, 6 साल पहले वर्ष 2013 में सजा हुई थी| जिसके कारण एक साल जेल में रहे| घर की व्यवस्था बिगड़ गयी थी, परेशानियाँ हुई| 1.5 लाख रूपये उधारी लेना पड़ा| जेल से वापस आने के बाद मजदूरी कर पैसे वापस किये| उनका कहना है इस बीच सरकार से कोई मदद नहीं मिला| संपर्क नंबर@7587028358. (185533)RM

Posted on: Feb 27, 2021. Tags: CG KANKER VICTIM STORY

स्वास्थ्य स्वर: ओषधि शुद्ध शहद की पहचान कैसे करे...

(इटावा) से नोमान ओषधि शुद्ध शहद की पहचान कैसे करे,के बारे में बता रहे है |
असली और नकली शहद की पहचान करने का तरीका-इसके लिए आपको सबसे पहले सफ़ेद कपड़ा लेना है|और उस पर थोड़ा सा शहद डालिए | यदि उस कपड़े में दाग लग जाता है तो समझ ले यह शहद में मिलावटी की गई है |और यदि कपड़े में दाग नहीं लगता है तो वह असली शहद है | 2. एक मासिस की तिली ले और उस पर थोड़ा सा शहद डाल कर जलाये|यदि वह तिली जलता है तो यह शुद्ध शहद है |और नहीं जलता है ,वह नकली शहद है |

Posted on: Feb 26, 2021. Tags: HELTH MEDICINE ITAVA NOMAN

« View Newer Reports

View Older Reports »