हमारे आदिवासी पारा में हैंडपंप नहीं है, डेढ़ किलोमीटर दूर नाले से गंदा पानी लाकर जीते हैं...

गुर्रा पारा, ग्राम-तेलियापानी लदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से
ग्रामीण पहलवान बता रहे है, हमारे पारा में 10-12 परिवार डेढ़ किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाते है| इस समस्या के निराकरण के लिए कई बार शिकायत कर चूके है, परन्तु ध्यान नही दे रहे है| गर्मी हो या बारिश एक मात्र पानी का स्रोत झिरिया है, बारिश के दिनों में बहुत समस्या होती है, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर है कृपया नलकूप लगाने में इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: PHE@9893883154,सचिव@9109560519,उपसरपंच@9644741264. सम्पर्क@9165801357.

Posted on: May 24, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे परिवार में किसी के नाम से राशनकार्ड नही, अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखवरिया बता रही हैं, कि उनके परिवार में पांच सदस्य है, जिसमे किसी का राशनकार्ड नही बना है, जिसके कारण राशन नही मिल रहा है, जीवन यापन में दिक्कत होती है, राशनकार्ड बनवाने लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन अधिकारी ध्यान नही देते, उनका कहना है सब का बना है तो मेरा भी बनना चाहिए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रही हैं, कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे राशनकार्ड बन सके: सरपंच@8959128678, सचिव@7693017804, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क उमेश@9111422312.

Posted on: May 14, 2018. Tags: SONG SUKHWARIYA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

एक साल से राशनकार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, कोई सुनवाई नही हो रही...

ग्राम-कडिया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन बता रही हैं, मेरी एक बेटी है, रीना, उम्र 5 साल है, जिसका नाम राशन कार्ड में नही जुडा है इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन कर नाम जुडवाने का प्रयास किया, अधिकारी हो जायेगा बोलते हैं, लेकिन एक साल हो गए अभी तक काम नही हुआ, इससे उनके कई काम रुक जा रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिय्रे गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे समस्या का निराकरण हो सके :सचिव@8959142272, सरपंच@9165711925, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7089804276.

Posted on: May 13, 2018. Tags: HIRMAN BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

इंदिरा आवास योजना की किश्त नही मिल रही, सरपंच कहता है अधिकारी को घूस देना पडेगा...

ग्राम-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर(छत्तीसगढ) से मिहीलाल बता रहे हैं, मेरा इंदिरा आवास योजना का तीसरा किश्त नही मिल रहा है, सरपंच का कहना है इसके लिए इंजीनियर को पैसा देना पड़ेगा, लेकिन उनसे बात करने पर इस बात से इंकार कर आश्वासन दिए, लेकिन अब भी किश्त नही मिला है, इसलिए मै सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहा हूँ कि दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: उपसपंच@9669083502,सचिव@9754424707, इंजीनियर@8959751126, CEO@8989509774, कलेक्टर@07831273000. संपर्क@7509403575.

Posted on: May 12, 2018. Tags: MIHILAL BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

पढ़ा लिखा रहतेन ता नौकरी ला पातेन, मोर सुवा जी बिना पढ़े जिंदगी बेकार...सुगा गीत

ग्राम-कुप्पी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पार्वती एक सुवा गीत सुना रही हैं:
पढ़ा लिखा रहतेन ता नौकरी ला पातेन, मोर सुगा जी बिना पढ़े जिंदगी बेकार-
राजा राम सुगा बिना पढ़े जिंदगी बेकार-
पढ़ा लिखा रहतेन ता कुर्सी मा बैठतेन जी-
पढ़ा लिखा रहतेन ता पेन ला चलातेन जी-
पढ़ा लिखा रहतेन ता लईका मन के सिखातेन जी-
पढ़ा लिखा रहतेन ता नौकरी ला करतेन जी, बिना पढ़े जिंदगी बेकार...

Posted on: May 12, 2018. Tags: PARVATI SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »