6 किलोमीटर दूर 40 रुपये खर्च कर बच्चे पढ़ने जाते हैं...मदद की अपील-
ग्राम-कुमर गुडम, पंचायत-अम्मागढ़ पल्ले, विकासखण्ड-आशापुरम, जिला- भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकाम मोती, उइके सूरज, सुरेश, माडिया अशोक और मडकाम मंगया बता रहे हैं| गांव में स्कूल नहीं है| बच्चे 6 किलोमीटर दूर पढ़ने जाते हैं| आने-जाने किराया एक दिन में 40 रूपया लगता है| वे आवेदन देते हैं| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| बच्चो को पढ़ने जाने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में स्कूल बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8096548731. सरपंच@9959143556, तहसीलदार@9640005232, शिक्षा विभाग@9704034250, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754.
Posted on: Jun 05, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SCHOOL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
7 महीने से जल की समस्या है, पशु मर रहे हैं, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं-
ग्राम-पथरी पुरवा, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से देव कुमार पण्डे बता रहे हैं| हमारे गांव में जो हैण्डपंप लगे हैं, उसमे पानी नहीं निकलता है| सात महीने से ये समस्या बनी है| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| पानी के कमी के कारण पशु मर जा रहे हैं| लेकिन इस पर इस पर स्थानीय अधिकारी कोई काम नहीं कर रही है| जो वहा के लोगो के लिये एक बड़ी समस्या है : देव कुमार पण्डे@7869674376.
Posted on: Jun 05, 2019. Tags: DEV KUMAR PANDE MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
गांव में 22 साल से बिजली नहीं है, बिजली लगवाने में मदद करें-
ग्राम-कुम्मर गुडम, पंचायत-अम्मागढ़ पल्ले, विकासखण्ड-आशापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मेतामौसी, फूजल, मडावी सोहले बता रहे हैं| उनके गांव में बिजली नहीं है| 22 साल से समस्या है| बिजली नहीं रहने से रात को कीड़े मकोड़े, निशाचर जीवो का खतरा रहता है| गांव में 20 घर है| गांव में बिजली के लिये उन्होंने पंचायत में आवेदन दिया| लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में बिजली लगवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9346755416. सरपंच@9959140556, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM ELECTRICITY KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM TELANGANA
मै काम करने में असमर्थ हूँ, 7 किलो चावल से गुजारा नहीं होता पाता...मदद की अपील-
टिकरा पारा, ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से स्वरुप दास बता रहे हैं| वे काम करने में असमर्थ है| जिससे काम पर नहीं जाते है| तीन साल से ये समस्या है| उन्हें राशन कार्ड में 7 किलो चावल मिलता है| जिसमे गुजारा नहीं होता| उनका कहना है 35 किलो चावल मिलेगा तो गुजारा हो जायेगा है| वे परिवार में अकेले हैं| दिक्कत होती है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9589808588, रोजगार सहायक@9893637637. संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गांव में स्कूल नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-मडमेला मडगुम, विकासखण्ड-आशापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से चंदर, खेनलाल, हरंगिमे, कोसमराम, उदंगनावे, कुलसन देवी बता रहे हैं| उनके गांव में स्कूल नहीं है| बच्चे 2 किलोमीटर दूर दूसरे गांव पढ़ने जाते हैं| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| उनका कहना है| गांव वन विभाग में आने के कारण स्कूल नहीं बनेगा| विभाग स्कूल के लिये भूमि नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में स्कूल बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7569517850. सरपंच@9963666726, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754, तहसीलदार@9640005232, शिक्षा विभाग@9704034277.
