लोहातर सोनादाई कंडरा राजा की कहानी...
ग्राम-बांगाचार, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वेदबती छुरपाल अपने गाँव कि लोहातर सोनादाई के बारे में बता रही है, उनके गाँव में पूर्वजों के समय एक राजा कंडरा रहता था, राजा के पास घुडसवार, गाय, बकरी चराने वाले सैनिक रहते थे| बकरी चराने वाला रोज बकरी चराकर लाता था, एक दिन बकरी चराने वाला जंगल गया| बकरी चराते-चराते थक गया और एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया| जिस पेड़ के नीचे वह बैठा था, वह सोने का पेड़ था| उसे पेड़ के पत्ते अच्छे लगे उसने सभी बकरियों के कान में पत्ते पहना दिए और शाम हो गयी, वो सभी बकरियों को राजा के पास ले गया और अपने घर चला गया| राजा ने देखा बकरियों के कान में पत्ते चमक रहे थे, राजा ने तुरंत बकरी चराने वाले को बुलावा भेजा| बकरी चराने वाला डरते हुए, राजा के पास आया| राजा ने पूछा कि आपने ये पत्ते बकरी के कान में क्यों पहनाये हैं| बकरी चराने वाला बोला राजा जी ये पत्ते मुझे अच्छे लगे तो मैंने पहना दिए, दुसरे दिन सुबह-सुबह घुडसवार तैयार किये और उस सोने के पेड़ की खोज में निकल गए| उस पेड़ तक पहुँचते पहुँचते शाम हो गयी और पेड़ जमीन के अंदर धसते गया, तो राजा ने उस पहाड़ को खोदने के बारे में सोचा और श्रमिक बुलाये पहाड़ को खोदना शुरू कर दिए| पहाड़ को खोदने पर पानी निकला, इताना पानी निकला की उस पहाड़ को जितने श्रमिक खोद रहे थे, सभी पानी में बह गए और साथ में राजा भी बह गया| बाहर रानी थी, वह भी बह गयी, सोने का पेड़ था| वो पेड़ अभी भी जीवित है, उस झरने में जब मछली या जीव जन्तु उस सोने से टकराते हैं तो सोना बहार आ जाता है और सोनझरिया लोग इसी सोना को खोजते हैं और बेचते हैं और अपना जीवन यापन करते हैं|(RM)
Posted on: Feb 28, 2021. Tags: CG CULTRAL STORY KANKER VEDBATI CHURPAL
नक्सल से पीड़ित लोगो ने संगठन बनाकर सरकार से मदद की गुहार लगाईं अब तक मदद नही मिली...
ग्राम पंचायत-बेलनार, ब्लाक-तहसील- भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ में सुकुराम पोया बता रहे हैं कि जन जागरण अभियान चल रहा था, उस समय जनता भयभीत हो गई थी| अपनी जान बचाने के लिए इन्द्रावती नदी पार कर के कभी दिन या कभी रात को आती थी, लोग जहाँ तहां भटक गयें, फिर सभी नक्सली पीड़ितों ने एक संगठन बनाया और सरकार को आवेदन भेजा| ताकि उनको जमीन मिल सके|लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है| ये सभी साथी मदद की मांग कर रहे हैं कि उन्हें जमीन का पट्टा मिला जाए तो मदद हो जाएगी| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7061165338. (180914)
Posted on: Feb 28, 2021. Tags: BIJAPUR CG SUKURAM POYA VICTIM REGISTER
कोयली कश बोले माँ...भक्ति गीत-
खैरागढ़, जिला-राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
कोयली कश बोले माँ-
कोयली कश गुड़-
तोरे बोली माँ-
मन हा मोरे पहा गे-
रात दिन के यशोदा...(RM)
Posted on: Feb 28, 2021. Tags: BHAKTI SONG CG RAJNANDGAON
हम बालको की ओर भी भगवान तेरा ध्यान दो...भक्ति गीत-
जिला-पटना (बिहार) से पवन कुमार हारमोनियम की धुन में गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल है ” हम बालको की ओर भी भगवान तेरा ध्यान दो ”| अपने गीत संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 27, 2021. Tags: BHAKTI SONG
श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है...भक्ति गीत-
जिला-प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से अभिषेक एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है-
सूरज में ढूंढा तुझे चंदा में पाया है-
तारो के झिल मिल में मेरे श्याम का बसेरा है-
गंगा में ढूंढा तुझे यमुना में पाया है-
सागर की लहरों में मेरे श्याम की बसेरा है-
श्याम तुमसे मिलने का सतसंग ये बहाना है...(AR)
