कोया मटा तिना केला यो नानो...गोंडी गीत-

ग्राम+पंचायत-बीसपुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से कीर्ति साहू के साथ गाँव की महिला साथी अस्मती और मीनाक्षी नाग एक गोंडी गीत सुना रहे है :
नानो इगा वडा यो नानो-
कोया मटा तिना केला यो नानो-
उसको वाले-वाले नानो समक वाले-
नानो समक वाले-वाले-
वडा नानो आंगनवाडी दाकट-
ज्ञान ता मटका दोर्किट-
उसको वाले-वाले नानो समक वाले-वाले...

Posted on: Oct 11, 2020. Tags: GONDI SONG

बच्चो के लिए सामान्य ज्ञान...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा बच्चो के लिए लेकर आये है सामान्य ज्ञान:
विश्व में उगते सूर्यो का देश कहा जाता है- जापान-
विश्व में सबसे ज्यादा भूकम्प आते है- जापान-
विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा है- बांस-

Posted on: Oct 11, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

एक बार दो चूहे आपस में खेल रहे थे...चुटकुला-

जिला-बडवानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार एक चुटकुला सुना रहे है :
एक बार दो चूहे आपस में खेल रहे थे-
तभी सामने से एक हाथी आ रहा था-
तो पहला चूहा बोला देख हाथी आ रहा है-
तो दूसरा चूहा बोला रहने दे यार बेचारा अकेला है-
संता बंता यार जेल को हिन्दी में हवालात क्यों कहते है-
संता बंता से क्योंकि जेल में हवा और लात जो खाने को मिलते है...

Posted on: Oct 11, 2020. Tags: CHUTKULA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सोलर पम्प बन गया है, उसके लिए धन्यवाद दे रहे है

रामप्रताप सिंह ग्राम-कुप्पा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर से बता रहे है कि है उनका सोलर पम्प का समस्या था उसके लिए उन्होंने 3 महीने पहले सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे करने के बाद तीन महीने के अन्दर उनका सोलर पम्प वाला समस्या का समाधान हो गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@6263798967.

Posted on: Oct 11, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में किसी का राशनकार्ड नही बना योजनाओं का कोई लाभ नही ले पा रहे हैं, कृपया मदद करे...

पंचायत-डीलमिली के आश्रित मोहल्ला (डिगामा पारा) विकासखंड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू राम कवासी राशनकार्ड नही बनाने की समस्या बता रहें हैं, जिसकी वजह से अन्य सरकारी योजनायें का लाभ नही उठा पाते हैं, जो की ग्रामीण बहुत परेशान हैं बता रहें हैं राशनकार्ड की समस्या को लेकर जिलाकार्यलय तथा ब्लाक स्तर में भी जा कर आवेदन किये किन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से निवेदन कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर फ़ोन कर राशनकार्ड बनवाने में सहयोग करें:सरपंच@9131452869, सचिव@7898718409, CEO@8959993222

Posted on: Oct 11, 2020. Tags: BATSAR CG DARBHA PROBLEM RATION CARD SMARURAM KAWASI

« View Newer Reports

View Older Reports »