गाँव में रोड की समस्या है, बनवाने में मदद करें-
ग्राम-सिंगाराम, ब्लाक-दुर्गुमपाल, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से जोगाराव बता रहे हैं| उनके गाँव में रोड की समस्या है| गाँव के लोग को आने जाने में दिक्कत होती है| तीन किलोमीटर तक रोड ख़राब है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर (राजू राना) @6205435548.
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM RAJU RANA ROAD PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-पनकी, पंचायत-खोड़ा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से देवेंद्र लोधी बता रहे हैं| राजा भईया पिता रामजत लोध, रामसिंग लोध पिता मोतीलाल लोध, राम किशोर लोध, जगदीश लोध के अलावा गाँव में कई लोगो का राशनकार्ड कार्ड नहीं बना है|जिसके कारण उनको राशन और मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है| निवासियों ने अधिकारियों के पास आवेदन किया है | लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9755991970, SDM@7987210146, CEO@7000425499. संपर्क नंबर@9754649943.
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: DVENDRA LODHI MP PANNA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
आरोप लगाकर अध्यक्ष पद से हटाया गया, जांच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें-
ग्राम-चोरभाटी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं| उनकी पत्नी शशि मिश्रा द्वारा फरवरी माह 2011 से माँ दुर्गा स्वसहायत समूह चलाया जा रहा था| जिसमे वे अध्यक्ष पद पर रहकर काम कर रही थी| जिसमे वे मध्यान भोजन कराने का काम करती थी| सितंबर 2011 तक उन्होंने समूह का संचालन अपने लागत से किया| जब 8 माह बाद समूह का पैसा आया तो सचिव सुशीला राठौर द्वारा पैसा हड़पने के नियत से शशि मिश्रा पर झूठा शिकायत किया गया| जिसमे 24-01-2012 को जिला पंचायत से जांच के आदेश जारी हुए| लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ| 07-03-2012 को दूसरा आदेश जारी कराकर अध्यक्ष बदलकर समूह का पैसा हड़प लिया गया| उन्होंने कई बार जांच के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर, जांच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें : कलेक्टर@7567966500, जनपद CEO@9424984952. संपर्क नंबर@8359925074.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: ANUPPUR MP NATTHU RATHOUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-
पतेरा टोला, ग्राम पंचायत-कोटी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं| उनका जमीन का पट्टा नहीं बना है| जिसके कारण बच्चो की पढाई प्रभावित होती है| और शासन की योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा है| मुख्यमंत्री आबादी पट्टा बना | उसमे भी उनका पट्टा नहीं बन पाया है| इसके लिये उन्होंने ग्राम सभा और लोक सुराज में आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, तहसीलदार@9625563038, SDM@9424185735, पटवारी@9617692048, सचिव@9617031870, सरपंच@9754419529. संपर्क नंबर@9111923350.
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
22 साल से गाँव में बिजली नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-एराबोर, पंचायत-पालवेंचा, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी हिरेश ग्रामवासियों से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| 22 साल से गाँव में बिजली नहीं है| रात में विषैले जीवो, कीडो का खतरा रहता है| समस्या को हल कराने के लिये निवासी अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में बिजली लगवाने में मदद करें| सरपंच@9652719673, कलेक्टर@9440366555. वंजम सुरेश (संपर्क नंबर)@8317511267, हिरेश माडवी@9493065468.
