स्वास्थ्य स्वर : सेमर के पेड़ के काटो से पिम्पल का उपचार-

वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से आज हम लोगो को चेहरे के ऊपर पिम्पल लड़का हो या लड़की हो उसका देशी जड़ी बूटी का नुस्खा बता रहें है, सेमर का पेड़ बहुत बड़ा विशाल होता है,उसके ताने में काटें लगे होते है| उन काँटों को एक किसी तेज धार वाले हथियार से उसके काटो को आसानी से निकला जा सकता है, काटों को निकालने के उपरांत काचा दुध लेवे और काटों इस तरह घिसे जैसे चना घिसा जाता है, जब आप काँटों को घिसेंगे उस जो तत्व निकलेगा उसको पिम्पल में लगा लेना है, आप चेहरे पे लगायेंगे चेहरे के पिम्पल दूर हो जायेंगे | संपर्क नम्बर@9519520931.

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: HEALTH RAGHVANEDRA SINGH RAI SONG TIKAMGADH MP VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, चौलाई भाजी को जड़ सहित लेकर उसका सब्जी बनाकर सेवन करें, इसमे चौलाई का पूरा पंचांग होना चाहिये, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नेत्र विकार का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नेत्र विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भृंगराज के पत्ती को छाव में सुखाकर चूर्ण बना लें, उसके बाद 10 ग्राम शहद और गाय का घी 3 ग्राम मिलाकर 40 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है, दवा का सेवन रात में सोने से पहले करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बुखार, शरीर दर्द का घरेलू उपचार...

तामगढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से वैद्य राजेश भार्गव से बुखार, शरीर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भुई नीम की छाल या पात्ता को लेकर आधा लीटर पानी में उबाल लें, जब पानी एक पाव बचे तो उसे सुबह खाली पेट में सेवन करें, लाभ हो सकता है, इसका सेवन 6 दिन तक करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं: संपर्क नंबर@9285544059. (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG HEALTH JANJGIR CHANPA RAJESH BHARGAV SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गूलर का औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल गूलर का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, गुर्दा रोग या भगंदर रोग में गुलर के दूध को रुई में भिगोकर उस स्थान पर लगाने से आराम हो सकता है, दूसरा गूलर के दूध को 10 – 20 बूंद जल में मिलाकर पीने से बबासीर और रक्त विकार में आराम मिल सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »