Impact: लॉकडाउन में नोएडा में फंसे हैं, खाने में समस्या हो रही थी, अब मदद मिल गई है...
जित्तेंद्र कुमार बता रहे है कि वे जिला-देवरिया (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है लेकिन मजदूरी करने के लिए 3 लोग नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वे वहां फंस गए है उनके पास खाने पीने का पूरा सामान ख़तम हो गया है और उनके पास पैसे भी खतम हो गए है | इसलिए वे सीजीनेट सूनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया वे सभी बहुत खुश हैं,और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नम्बर@8700615881.
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
खाने के लिए कुछ भी नहीं है, एक छ महीने और एक चार साल की बच्ची है, कृपया मदद कीजिए...
उत्तमनगर ,मोहन गार्डन, सैनिक एन्क्लेव सेक्टर -5, दिल्ली से बोल रहा हूँ ,मेरा नाम मुमताज़ है हम यहाँ फंसे हुए है हमारे पास एक छे महीने का,और एक चार साल की बच्ची हैं | हमारे पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है हमारी मदद कीजिए | हमारा फोन नंबर है @8178135993. [166806 ]
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER
मैंने अपने आधार कार्ड से राशन लेने के लिए कोशिश की पर नहीं मिला, हम लोग बहुत परेशान हैं...
मेरा नाम कल्पना देवी है | मै भंगिल ,सेक्टर-82 नोएडा उत्तरप्रदेश में रहती हूँ ,कनयेज कालेज के पास | मैं मूलतः जिला इटावा उत्तरप्रदेश की रहने वाली हूँ | मुझे अभी तक कोई राशन नहीं मिला, न मेरा राशन कार्ड बना हुआ | मैंने अपने आधार कार्ड से राशन लेने के लिए कोशिश की पर उससे राशन नहीं मिला हम लोग बहुत परेशान हैं मेरे तीन बच्चे हैं पति पत्नी के साथ हम 5 लोग हैं | सरकार द्वारा से हमलोग को कुछ मिलना चाहिए | इसलिए कृपया हम लोगों को राशन की मदद कीजिए, खाने की बहुत दिक्कत है | संपर्क नंबर @9667332595 [168059 ]
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
पालघर: लॉकडाउन में फंसे हुए हैं, खाने को व्यवस्था नहीं हैं, कृपया हमें राशन की मदद कीजिए...
मेरा नाम लवकुश कुमार दिनबन्सी है, मैं उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ, मुम्बई के पास पालघर के नालासुपारा में फंसा हुआ हूँ | इस लॉक डाउन में मेरे पास खाने पीने का कुछ भी व्यवस्था नहीं हैं | मेरे पास दो लड़के और एक औरत है यहाँ लॉक डाउन में फॅसे हुये हैं पाण्डूरंगा चाल,वलय पाड़ा ,संतोष भवन,नालासुपारा ईस्ट,पालघर (महाराष्ट्र ) मेरा मोबाईल नंबर है @7768893287. कृपया हमें राशन की मदद कीजिए [168064 ]
Posted on: May 24, 2020. Tags: MAHARASHTRA CORONA PROBLEM MH SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा: हमारे पास राशन कार्ड नहीं है, हम चाहते है कि आधार कार्ड से राशन दिया जाये...
नोएडा ,सेक्टर 82 (उत्तर प्रदेश) से रंजन कुमार बता रहे हैं कि हम बिहार के रहने वाले हैं नालंदा जिले के | कोरोना वायरस के कारण नोएडा उत्तर प्रदेश में फॅसे हुए हैं | हमारे पास राशन कार्ड नहीं है | काम करने आए थे पर अभी दो महीने से काम नहीं है तो भोजन की बहुत दिक्कत है हम चाहते है कि आधार कार्ड से राशन दिया जाये संपर्क नंबर :8676077966 [168075]
