ओम साईं नमो नम; श्री साईं नमो नम;...भक्ति गीत-

गोलू सिंह जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से एक भक्ति गीत सुना रहे है:
मनुष्य जन्म अनमोल रे मिट्टी में न रोल रे-
अब जो मिला है फिर न मिलेगा-
कभी नही कभी नही रे-
ओम साईं नमो नम; श्री साईं नमो नम-
उदड जंग में जाया कर-
गीत प्रभु का गाया कर-
सांझ सवेरे भगटेके बंधे-
ध्यान प्रभु का लगाया कर-
मनुष्य जन्म अनमोल रे मिट्टी में न रोल रे-
अब जो मिला है फिर न मिलेगा-
कभी नही कभी नही रे...

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: GOLU SINGH HINDI SONG SHAHDOL MP SONG VICTIMS REGISTER

हरी दर्शन के प्यासी अखियाँ हरी दर्शन के प्यासी...भजन गीत-

विष्णु चरण सेनापति ग्राम डेहरापाली जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से भजन गीत सुना रहे है:
हरी दर्शन के प्यासी अखियाँ हरी दर्शन के प्यासी – बेचो चाहत कमल नैयन को-
निश दिन रहते उदासी अखियाँ-
हरी दर्शन के प्यासी-
केसर तिलक वो पिन के मान-
विरिन्दा बन के बासी-
मेह लगाये जागे गये तन सब-
दाल गये गल बासी अखियाँ-
हरी दर्शन के प्यासी अखियाँ...

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: HINDI SONG RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER VISHNU CHARAN SENAPATI

शीश मुकुट और कानन कुंडल...गीत-

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश से गजेंद्र कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
शीश मुकुट और कानन कुंडल-
बंसी करमन रंग सूरत धरे-
वन वन ढूढन जाओ-
शीश मुकुट और कानन कुंडल-
बंसी करमन रंग सूरत धरे-
वन वन ढूढन जाओ... (AR)

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: ALIGARH GAJENDRA KUMAR SONG UP VICTIMS REGISTER

हम 15 वर्ष से सरकारी जमीन में कब्ज़ा करके बसे हैं,और भी कई लोग बसे हैं,अभी तक पट्टा नहीं मिला...मदद करें

ग्राम-डभोरा बस्ती ब्लॉक-जाबा जिला-रीवा (मध्यपदेश) से कौशलकिशोर चर्मकार बता रहे हैं कि ये 15 वर्ष पहले शासकिय जमीन में कब्ज़ा करके बसे है वहां और भी पच्चासों लोग कोई घर बनाकर कोई झोपडी बनाकर रहते हैं 15 वर्ष से इनको किसी ने परेशान नहीं किया 1 वर्ष से गाँव के एक जमीदार नागेश्वर प्रसाद पण्डे और साधू प्रसाद पण्डे इनको परेशान कर रहे हैं ये लोग आय दिन थाने में इनके खिलाफ रिपोर्ट करते हैं जो कि 15 वर्ष पहले इन्होने कहा था कि बगल में हमारा जमीन है पर अब और बाढ़ रहे हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बन्धित अधिकारयों से बात करके कब्ज़ा के आधार पर सरकार से नियम अनुसार जमीन का पट्टा दिलाने में मदद करें:सम्पर्क नम्बर 7024891084 तहसीलदार 9993474875 (170477) CS

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: JABA RIWA MP KAUSHALKISHOR CHARMKAR LAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बालो के झड़ने की समस्या का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बालो के झड़ने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आंवला का चूर्ण 2 चम्मच लेकर कांच के गिलास में डालें और पानी डाल कर रात में रहने दें, सुबह नहाने से पहले बालो में शैम्पू की तरह लगायें, ये प्रकृया एक सप्ताह तक करें, ऐसा करने से बालो के झड़ने की समस्या में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »