कोरोना वायरस देश विदेश में,मचा दिया है हा हा कार....कोरोना गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रप्रकाश हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को कोरोना वायरस से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है:
कोरोना वायेरश देश विदेश में-
मचा दिया है हा हा कार-
बड़ा है लफड़ा करा है कचड़ा-
साबुन से हाथ धोना रे-
मुह में मास्क लगाओ रे-
बीस सकेंड तक हाथ धोना है-
घर पर ही रहना है... CS
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CHANDRAPRAKASH HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
गडी हुई दुश्मन की न आँख चाहिए पंक्ति सुना रहें है...
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व पंक्तिया सुना रहे है – गडी हुई दुश्मन की न आँख चाहिए
सोना चाँदी हीरे मोती लीलम चढ़ा – हमे ना दाग चाहिए – पाकिस्तान हो या चीनी – यदि किसी ने जमीन चीनी – तो समझ लो हमे हत्या उनकी चीनी – हम एकता के पंछी है – होसलो लो पाक चाहिए – गडी हुई दुश्मन की न आँख चाहिए – हमे तो सोना चाँदी हीरे मोती लीलम से चड़ा-
लास्तक चाहिए हमें लास्तक चाहिए -
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CG GANDHARV RAJNANDGANV LINE SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA
वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम-कोटवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी गाँव की एक वृद्ध महिला की समस्या से अवगत करा रही हैं, सियादुलारी बता रही हैं, उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है जिसके कारण दिक्कत हो रही है, इस संबंध में उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8224907247. CEO@9407803480. (170329) (AR)
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP OLD AGE PENSION REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर लेवल कंट्रोल करने का घरेलु नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को शुगर, डायबिटीज रोग कन्ट्रोल में लाने का घरेलु नुस्खा बता रहे है मेथी दाना जो घर में सब्जी बनाने में उपयोग करते है वो मेथी को एक चम्मक सूती कपडा में पोटली बांधकर पानी में भीगने को रख दें सुबह की भीगी हुई शाम को और शाम की भीगी हुई सबेरे में खाली पेट सेवन करने से शुगर लेवल कन्ट्रोल होता है इसके अलावा और भी कई तरह के बीमारियों का दवा है | संपर्क करके इसको प्राप्त कर सकते हैं : सम्पर्क नंबर@9519520931 CS
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: HELATH RAGHVENDR SINGH RAI SONG TIKAMGARH MP VICTIMS REGISTER
देख देख कर बिजली का काम सीखा, आज वही काम रोजी रोटी का साधन है...
ग्राम-बोदीजनरक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार बघेल बिजली का काम करते हैं, वे 3 साल से इस काम को कर रहे हैं, कभी इलाके में काम मिल जाता है तो कभी बाहर जाना पड़ता है, शुरुआत में दूसरे के साथ काम करते थे, देख देख कर काम सीखा, आज वही उनकी रोजी रोटी का साधन है, इस प्रकार से वे अपने परिवार का पालन कर रहे हैं| (AR)
