3 साल से स्कूल बंद है, बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं...
लोहार पारा, ग्राम पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनादर कश्यप बता रहे हैं, 3 साल से उनका स्कूल बंद है, बच्चे कम होने के कारण स्कूल बंद कर दिया गया था लेकिन अभी गाँव में बहुत बच्चे हैं जो स्कूल न होने के कारण खेलते रहते हैं, पढाई नहीं करते है और उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है| निवासियों की मांग है कि गाँव जो स्कूल बंद हो गया है उसे खुलवाया जाय, जिससे बच्चे पढ़ सकें|सरपंच@9691206560. CEO@7835814506, BEO@9340557789. संपर्क नंबर@6205435548. (176080) (AR)
Posted on: Sep 12, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
गर्रम गर्रम पंचा संगेलो गन्नाके सोबे लोबे...गोंडी गीत
सोंगेल, पटेल पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सूलो एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
गर्रम गर्रम पंचा संगेलो गन्नाके सोबे लोबे-
नानो वैया वे गंगा नाना मुन्ना ला ला ला-
जाना मुना ला ला ला वे नानो वैया-
नानो नानो वैया वे... (AR)
Posted on: Sep 11, 2020. Tags: GONDI SONG
पीने के पानी की समस्या है, बारिश में कुआ का दूषित पानी उपयोग करते हैं...
ग्राम-मांझी पारा, पंचायत-छिंदावाड़ा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शांति और उनके साथी बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है, वे लोग कुआ से पानी उपयोग करते हैं, गर्मी के दिनों में दिक्कत होती है, बरसात में बारिस का पानी चले जाने से पानी गंदा हो जाता है| गंदा पानी उपयोग करना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@8319460709, सरपंच@7724954145. संपर्क नंबर@7587046261. (175948) (AR)
Posted on: Sep 11, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
ओस की एक बूंद सी होती है बेटियां...कविता-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
ओस की एक बूंद सी होती है बेटियां-
स्पर्स कुर्दुरा हो तो रोती है बेटियां-
पोषण करेगा बेटा तो-
दो कुलो की लाज को ढोती है बेटियां-
ओस की एक बूंद सी होती है बेटियां... (AR)
Posted on: Sep 11, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
जीवन कर डोंगा हिले ला डुले ला...गीत-
ग्राम-उरुमडुगा, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
जीवन कर डोंगा हिले ला डुले ला-
नदी किनारे-
ओही जीवन डोंगा मोर इशु हे के-
ओही जीवन डोंगा मोर मसीह हे के-
कही चले जाबो मोय स्वर्ग राज-
का तै अगोर दिसे ला... (AR)
